1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. ये तो चिट्टी का नया वर्जन आ गया, बच्चे की कलाकारी देखकर रोबोट भी करेगा तारीफ

ये तो चिट्टी का नया वर्जन आ गया, बच्चे की कलाकारी देखकर रोबोट भी करेगा तारीफ

 Edited By: Amar Deep @amardeepmau
 Published : Mar 20, 2026 07:39 am IST,  Updated : Mar 20, 2026 07:39 am IST

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक बच्चा अलग-अलग हेयर स्टाइल में नजर आ रहा है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट का स्क्रीनशॉट।- India TV Hindi
सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट का स्क्रीनशॉट। Image Source : IG/AGASTYA_THAKUR_

Viral Video: आज के समय में तो हर किसी के हाथ में फोन है और लोग अलग-अलग मौके पर वीडियो भी बनाते रहते हैं। कई सारे लोग उन वीडियो को खुद तक रखते हैं तो वहीं अधिकतर लोग उसे सोशल मीडिया के हवाले कर देते हैं जहां से वीडियो के वायरल होने की संभावना बहुत ज्यादा होती है। जो वीडियो सबसे ज्यादा लोगों का ध्यान खींच लेता है या फिर सबसे अलग होता है, वो वायरल हो ही जाता है। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक बच्चा अलग-अलग हेयर स्टाइल में नजर आ रहा है। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में क्या दिखा।

वायरल वीडियो में क्या है?

दरअसल, सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक बच्चा अलग-अलग हेयर स्टाइल में नजर आ रहा है। वीडियो, बच्चे ने बाथरूम में बनाई है, जिसमें वह नहाने के दौरान अलग-अलग हेयर स्टाइल बनाता है। लोग बच्चे की यह वीडियो देखकर इसे रोबोट फिल्म का चिट्टी बता रहे हैं। ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 

यहां देखें वह वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर @agastya_thakur_ नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए यूजर ने कैप्शन में लिखा है, 'बाथरूम टैलेंट।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को हजारों लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- चिट्टी मिनी वर्जन। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- वैभव सूर्यवंशी किड वर्जन। तीसरे यूजर ने लिखा- वो अलग ही लेवल का बच्चा था। एक अन्य यूजर ने लिखा- मिनी चिट्टी।

(डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।)

यह भी पढ़ें-

नाना पाटेकर के आइकॉनिक सीन को बच्चे ने किया परफॉर्म, देखकर आप भी तारीफ करेंगे

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।