1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. अब से अंकल दोबारा कभी नदी में नहीं उतरेंगे, Video देख आप समझ जाएंगे सब कुछ

अब से अंकल दोबारा कभी नदी में नहीं उतरेंगे, Video देख आप समझ जाएंगे सब कुछ

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Mar 20, 2026 10:00 am IST,  Updated : Mar 20, 2026 10:00 am IST

एक छोटा सा वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आपको हंसी भी आएगी और आप यह भी कहेंगे कि अंकल जी अब दोबारा कभी नदी में उतरने की हिम्मत नहीं करेंगे।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : X/@REALPUSHPRAJX

सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां आपको कब क्या देखने को मिल जाए, आप इसकी कल्पना नहीं कर सकते हैं। हर स्क्रोल के बाद आंखों के सामने कुछ नया और अलग आता है और उन वीडियो को देखने के बाद लोग रिएक्ट भी करते हैं। आप भी अगर सोशल मीडिया पर हैं तो फिर आप हर रोज कुछ देर एक्टिव भी रहते हैं और तरह-तरह के वीडियो भी देखते होंगे। उन्हीं सब के बीच में आपकी फीड पर कई सारे वायरल वीडियो भी आते होंगे। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या नजर आया?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है वो किसी नदी का है। वीडियो में दिखता है कि एक अंकल नदी में उतरे हुए हैं मगर अचानक उन्हें पैरों के पास कुछ महसूस होता है। वो पहले शायद पैरों से ही अंदाजा लगाने की कोशिश करते हैं कि वो क्या मगर अंत में वो उसे उठाकर देखते हैं। जब वो उसे उठाकर पानी के बाहर लाते हैं तो होश पूरी तरह से उड़ जाते हैं क्योंकि वो एक मगरमच्छ का बच्चा था जो उनके पैरों के पास था। वो तुरंत उसे दूर फेंकते हैं और नाव में चढ़ जाते हैं। अब यह वीडियो कब और कहां का है, यह तो नहीं पता मगर वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @RealPushprajX नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'आज तो अंकल का परमात्मा से मिलन हो गया होता।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को कई लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- अभी तो इसकी लग गई थी। दूसरे यूजर ने लिखा- भाई साहब को भगवान ने बचा लिया है, ईश्वर की कृपा ने रक्षा कर लिया है। वहीं एक यूजर ने लिखा कि यह AI वीडियो लग रहा है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

बच्ची के साथ ये तो बिल्कुल गलत हो रहा है, Video देख आप भी सहमत होंगे

ऐसा अतरंगी दिमाग लगाने वाला यह पहला इंसान दिखा है, Video आपको भी कर देगा हैरान

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।