1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. इन दोनों के दिमाग को सलाम है, वायरल Video देख लेंगे तो आप भी तारीफ करेंगे

इन दोनों के दिमाग को सलाम है, वायरल Video देख लेंगे तो आप भी तारीफ करेंगे

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Mar 23, 2026 05:07 pm IST,  Updated : Mar 23, 2026 05:07 pm IST

एक वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें दो लोगों के गजब दिमाग का उदाहरण देखने को मिला। वीडियो को देखने के बाद लोगों ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। आइए आपको बताते हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : X/@ROZGARDO88YL

सोशल मीडिया पर हर दिन कुछ न कुछ ऐसा वायरल होता हुआ देखने को मिल ही जाता है जिसकी किसी ने कल्पना तक नहीं की होती है। आप भी अगर सोशल मीडिया पर रेगुलर एक्टिव रहते हैं तो फिर आपको तो पता ही होगा कि एक दिन में कितने सारे वीडियो पोस्ट होते हैं और उसमें से कैसे-कैसे वीडियो वायरल भी होते हैं। जुगाड़ से लेकर स्टंट तक, अतरंगी और अजीब हरकत से लेकर लड़ाई तक, बच्चों के डांस से लेकर बड़ों के डांस तक और इसके अलावा भी तमाम तरह के वीडियो वायरल होते हैं। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए उसके बारे में आपको बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या नजर आया?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आ रहा है कि एक जगह पर कोई टीन शेड लगवा रहा है। अब बेस पूरा तैयार हो गया है और ऊपर बस शेड लगाना बाकी है और वीडियो इसी वजह से वायरल हो रहा है क्योंकि शेड को लगाने के लिए दो लोगों ने गजब का दिमाग लगाया है। वीडियो में दिखता है कि किसी तरह से एक तरफ शेड चढ़ा दिया गया है और उसे अब दूसरे छोर पर ले जाना है ताकि वहां लग सके। इसमें दो लोगों ने गजब का दिमाग लगाया है। दोनों एक-एक छोर पर उस शेड पर लेट गए हैं और रॉड को पकड़कर खुद को आगे की तरफ खींच रहे हैं और इस तरह शेड को उन्होंने दूसरी तरफ पहुंचाया।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @RozgarDo88yl नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है और खबर लिखे जाने तक वीडियो को कई हजार लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने रिएक्ट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- क्या तरकीब लगाई है बंदो ने, कमाल कर दिया। दूसरे यूजर ने लिखा- एक पल लगा कि मस्ती कर रहे हैं, फिर समझ आया कि काम कर रहे हैं दोनों। तीसरे यूजर ने लिखा- सच में इतना क्रिएटिव लोग आते कहां से हैं, क्या जुगाड़ लगाया है इस भाई ने।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

ट्रेन के अंदर शख्स ने बनाया गजब का माहौल, Video जीत लेगा आपका भी दिल

शराब पीने वालों को चचा ने किया मोटिवेट, Video देख आपकी भी नहीं रुकेगी हंसी

प्रेजेंटेशन के बीच आया ऐसा मैसेज कि नहीं रुकी किसी की हंसी, Video जमकर हो रहा वायरल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।