हमारे देश में भले ही किसी और टैलेंट की कमी देखने को मिल जाए मगर कभी भी जुगाड़ की कमी देखने को नहीं मिलेगी। हर गली और मोहल्ले में आपको कोई न कोई ऐसा मिल ही जाएगा जिसका दिमाग जुगाड़ करने में गजब का चलता है और कई बार ऐसे जुगाड़ वाले दिख जाते हैं कि उनकी कला देखकर अच्छे-अच्छों का दिमाग हिल जाता है। आप अगर सोशल मीडिया पर हैं और हर दिन एक्टिव रहते हैं तो फिर आपने भी ऐसे खूब सारे जुगाड़ वाले वीडियो देखे होंगे और अब एक नया वीडियो देखने का समय आ गया है। आइए उसके बारे में बताते हैं।
Related Stories
वायरल वीडियो में क्या दिखा?
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक घर का दरवाजा बंद है और कुंडी पर ताले की जगह एक नट और बोल्ट लगा हुआ है और उसे वेल्डिंग से परमानेंट कर दिया गया है। इसका मतलब वो फिर से काटे बिना नहीं खुलेगा मगर यहीं पर जुगाड़ वाले का सारा दिमाग देखने को मिला। दरअसल यह सब धोखा है। जो नट लगा है और उसके नीचे वाले हिस्से में जो बोल्ट है, वो अलग हिस्सा है और ऊपर का बोल्ट अलग है। वो वीडियो में उसे खोलकर दिखाता भी है। जब भी कोई इसे देखेगा तो यह सोचेगा कि यह तो काटे बिना नहीं खुलेगा लेकिन यहीं पर सारा जुगाड़ है। आप भी देखिए वह वीडियो।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर maximum_manthan नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है और खबर लिखे जाने तक वीडियो को 19 लाख लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने रिएक्ट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- पर भाई चोर भी वीडियो देखता है। दूसरे यूजर ने लिखा- भाई मैंने रील देख ली है, अब मैं चोरी करूंगा। तीसरे यूजर ने लिखा- सभी को बता दिया। चौथे यूजर ने लिखा- वो अलग ही लेवल का बंदा था। वहीं बहुत सारे यूजर्स ने हंसने वाला रिएक्शन दिया है।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
धुरंधर 2 में बड़ी मिस्टेक आई सामने, आदित्य धर की 'पीक डिटेलिंग' के मजे लेने लगे यूजर्स; VIDEO वायरल
देश में ऐसे हिम्मती सिर्फ 0.000001% ही हैं! मंदिर के बाहर लड़के ने बनाई Reel, अब हो रहा ट्रोल