1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. ये देखकर तो Donut सुसाइड ही कर लेगा, वायरल Video देख माथा पकड़ लेंगे आप

ये देखकर तो Donut सुसाइड ही कर लेगा, वायरल Video देख माथा पकड़ लेंगे आप

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Mar 25, 2026 12:36 pm IST,  Updated : Mar 25, 2026 12:36 pm IST

अभी सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसकी आपने कभी कल्पना नहीं की होगी। वीडियो में दिख रहे आइटम को जब आप देखेंगे तो दिमाग घूम जाएगा। आइए आपको वीडियो के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : IG/_NADEEMKHAN5

सोशल मीडिया की गलियां बड़ी गजब की है क्योंकि यहां दुनिया भर की अतरंगी चीजें और अतरंगी खोज देखने को मिल जाती हैं। आप भी अगर सोशल मीडिया पर हैं और हर दिन एक्टिव रहते हैं तो फिर भी ऐसे कंटेंट देखते रहते होंगे जो अतरंगी होते हैं क्योंकि आपकी फीड पर भी हर दिन ऐसे अनोखे कंटेंट आते रहते होंगे। अभी भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आपका दिमाग घूम जाएगा। उस वीडियो में कुछ ऐसा दिख गया जिसकी आपने कल्पना नहीं की होगी और देखकर हैरान हो जाएंगे। आइए फिर आपको वीडियो के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में आपने ऐसा क्या दिखा?

आप सभी ने कभी न कभी डोनट तो खाया ही होगा और अगर नहीं भी खाया है तो देखा तो होगी कि वह कैसा होता है। फिर भी आपको बता दें कि डोनट एक ऐसी पेस्ट्री है जिसके बीच में छेद होता है। यह तला हुआ होता है और इसको चॉकलेट से सजाकर खाया जाता है। अब आते हैं वायरल वीडियो पर। वायरल हो रहे वीडियो में नजर आता है कि एक आदमी मैदे का डोनट बना रहा है। वीडियो में वो उसे तलते हुए नजर आता है और इस डोनट को वो छोले के साथ बेच रहा है। जी हां, डोनट और छोला, पहली बार ऐसा कुछ सुना होगा और इसी कारण वीडियो वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर _nadeemkhan5 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है और खबर लिखे जाने तक वीडियो को 8 हजार 900 से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो को देखने के बाद लोगों ने रिएक्ट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- सांभर के साथ देकर वड़ा ही बता दे लाडले। दूसरे यूजर ने लिखा- भटूरा डोनट। तीसरे यूजर ने लिखा- लगा दीजिए, बाकी देखा जाएगा।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

इन आशिकों ने पेड़ को भी नहीं छोड़ा, वायरल Video देख 360 डिग्री घूम जाएगा आपका दिमाग

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है ये Video देखा आपने? जुगाड़ की करेंगे तारीफ

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।