लखनऊ: उत्तर प्रदेश में आईएएस और पीसीएस अधिकारियों से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। यहां 14 IAS और 34 PCS अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है। ट्रांसफर किए गए अधिकारियों की लिस्ट भी सामने आ गई है।
किन IAS अधिकारियों का हुआ ट्रांसफर?
जिन IAS अधिकारियों का ट्रांसफर हुआ है, उसमें सुमित राजेश महाजन, डॉक्टर सुनील कुमार वर्मा, राहुल सिंह, अभिषेक कुमार, योगानन्द पांडे, साहब सिंह, डॉक्टर विश्राम, देवेंद्र कुमार सिंह कुशवाहा, आनंद कुमार शुक्ला, वैभव मिश्रा, अशोक कुमार कनौजिया, अरुण कुमार, प्रदीप कुमार यादव और नेहा शर्मा शामिल हैं।
किन पीसीएस अधिकारियों का हुआ ट्रांसफर?
जिन PCS अधिकारियों का ट्रांसफर हुआ है, उसमें जंग बहादुर यादव, विश्वभूषण मिश्रा, संजय कुमार पांडेय, अमित कुमार-2, मंगलेश दुबे, विनीत उपाध्याय, राम शंकर, दिग्विजय प्रताप सिंह, संगम लाल, योगेंद्र सिंह, बरखा सिंह, पंकज प्रकाश राठौड़, दीपक कुमार पाल, रेणु, अजय आनंद वर्मा, रेणु मिश्रा, प्रदीप कुमार सिंह, दिव्या सिकरवार, प्रद्युम्न कुमार, वंदना त्रिवेदी, अरुण कुमार, मानवेंद्र सिंह, राजीव कुमार राय, अजय नारायण सिंह, प्रशांत कुमार, प्रियंका सिंह, अभय कुमार पांडेय, सुखलाल प्रसाद वर्मा, शत्रुघ्न पाठक, देवेंद्र प्रताप सिंह-2, विजेता, शुभी गुप्ता, अशोक कुमार, शुभेन्दु शेखर सिंह शामिल हैं।
11 सितंबर को भी हुए थे ट्रांसफर
इससे पहले 11 सितंबर 2026 को भी यूपी में अधिकारियों के ट्रांसफर किए गए थे। इस दौरान 5 IAS और 6 PCS अफसरों का ट्रांसफर किया गया था और 2 जिलों के जिलाधिकारी बदले गए थे। इस दौरान जालौन के जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय को बहराइच का जिलाधिकारी बनाया गया था और वहीं विशेष सचिव, आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग और यूपीडेस्को के प्रबंध निदेशक समीर को जालौन का नया जिलाधिकारी बनाया गया था।
इस दौरान जिन पीसीएस अधिकारियों का तबादला हुआ था, उसमें भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय के कुलसचिव और संस्कृति निदेशालय के अपर निदेशक सुशील प्रताप सिंह को लखनऊ विकास प्राधिकरण का सचिव बनाया गया था और लखनऊ विकास प्राधिकरण के संयुक्त सचिव अतुल कुमार को भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय का कुलसचिव और संस्कृति निदेशालय का अपर निदेशक नियुक्त किया गया था।
गौरतलब है कि राज्य की बेहतरी के लिए सरकारें अक्सर अधिकारियों के ट्रांसफर करती हैं। पहले भी तमाम मौके पर अधिकारियों को नई जगह भेजा जा चुका है। बीते 4 अगस्त को भी यूपी में 13 IAS अफसरों का ट्रांसफर हुआ था।
ये भी पढ़ें-
यूपी में फिर चली 'तबदला एक्सप्रेस'! किया गया 9 IPS अफसरों का ट्रांसफर, जानें कहां मिली तैनाती