1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. रिप्लाई हो तो ऐसा ही हो, वायरल पोस्ट पढ़ने के बाद कोई नहीं रोक पाएगा अपनी हंसी

रिप्लाई हो तो ऐसा ही हो, वायरल पोस्ट पढ़ने के बाद कोई नहीं रोक पाएगा अपनी हंसी

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Mar 26, 2026 11:37 am IST,  Updated : Mar 26, 2026 11:37 am IST

अभी सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हो रहा है जिसे इंसान जितनी बार देखेगा, उतनी बार हंसी आएगी। आइए आपको बताते हैं कि पोस्ट में आखिर ऐसा क्या है।

वायरल पोस्ट का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल पोस्ट का स्क्रीनशॉट Image Source : X/@JAISWAL_00

सोशल मीडिया पर कब क्या देखने को मिल जाए और कब क्या वायरल हो जाए, कोई इसका अंदाजा नहीं लगा सकता है। हर दिन अनगिनत वीडियो, फोटो और स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर पोस्ट होते हैं और उन सभी में से कई सारे वायरल भी हो जाते हैं लेकिन वायरल वही चीजें होती हैं जो सबसे अलग होती हैं या फिर सबसे ज्यादा लोगों का ध्यान खींच लेती हैं। आप भी तो सोशल मीडिया पर होंगे ही और वहां तरह-तरह के वायरल पोस्ट आप भी देखते होंगे। अभी भी एक पोस्ट वायरल हो रहा है। आइए आपको बताते हैं कि उस पोस्ट में आखिर ऐसा क्या है कि वो वायरल हो गया।

पोस्ट में ऐसा क्या दिखा?

अभी जो स्क्रीनशॉट वायरल हो रहा है वो फेसबुक का मालूम होता है जहां पोस्ट में हम लोग कई सारे लोगों को टैग करते हैं। SS में दिख रहा है कि एक शख्स ने पोस्ट किया कि वो घर जा रहा है और साथ में 750 लोगों को टैग भी कर दिया। अब यह देखकर एक शख्स ने उस पर कमेंट किया और लिखा, 'भाई 750 दूसरे भी?' अब इस पर कोई क्या ही रिप्लाई देता लेकिन उस बंदे ने दिया और लिखा, 'हां भाई, ट्रेन से जा रहा हूं।' अब उसके इस मजाकिया रिप्लाई के कारण ही स्क्रीनशॉट वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल पोस्ट

आपने अभी जो पोस्ट देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @jaiswal_00 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक पोस्ट को काफी लोगों ने देख लिया है और कई लोगों ने रिएक्ट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- भाई ने पूरी ट्रेन बुक कर ली। दूसरे यूजर ने लिखा- सच है। वहीं बहुत सारे यूजर्स ने हंसने वाला रिएक्शन दिया है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

भैंस के बच्चे को भी करवा दिया ब्रश, छोटे बच्चे का Video सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल

लो भाई एक और क्लेश का Video हो गया वायरल, लोगों ने भी दी अपनी प्रतिक्रिया

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।