1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. लो भाई एक और क्लेश का Video हो गया वायरल, लोगों ने भी दी अपनी प्रतिक्रिया

लो भाई एक और क्लेश का Video हो गया वायरल, लोगों ने भी दी अपनी प्रतिक्रिया

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Mar 26, 2026 09:19 am IST,  Updated : Mar 26, 2026 09:19 am IST

एक वीडियो अभी वायरल हो रहा है जिसे दिल्ली मेट्रो का बताया जा रहा है। इस वीडियो में सरदार जी की बहस एक महिला और एक आदमी से होते नजर आ रही है। आइए आपको वीडियो के बारे में विस्तार से बताते हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : X/@HELLWALA

सोशल मीडिया पर हर कुछ दिनों में कोई न कोई ऐसा वीडियो दिख ही जाता है जो मेट्रो का होता है और उसमें लोगों किसी न किसी कारण से लड़ते नजर आते हैं। कभी सीट को लेकर लड़ाई होती है तो कभी धक्का-मुक्की की वजह से लड़ाई या फिर बहस हो जाती है। इसके अलावा भी अलग-अलग कारणों से मेट्रो में बहस होते हैं और इन सभी के वीडियो हम और आप सोशल मीडिया पर कई बार देख चुके हैं। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए पहले तो आपको यह बताते हैं कि बहस क्यों हो रही है और फिर आपको यह भी बताएंगे कि लोगों ने क्या प्रतिक्रिया दी है।

मेट्रो में एक बार फिर हुई बहस

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि सरदार जी सीट पर बैठे हुए हैं और उनके सामने एक महिला और एक आदमी खड़े हैं। वीडियो की शुरुआत में उनकी बहस महिला से होते हुए नजर आ रही है। वीडियो की शुरुआत में नजर आता है कि सरदार जी महिला से आराम से बात करने के लिए बोलते हैं और वो बोलते हैं, 'आपकी सुनने के लिए नहीं बैठे हैं, तुम्हारी चलती है क्या? आप लेडीज सीट पर जाकर बैठो।' इस दौरान महिला के साथ खड़ा आदमी भी कुछ बोलता सुनाई दे रहा है मगर उसकी आवाज साफ नहीं सुनाई देती है। इसके बाद सरदार जी की बहस उस आदमी से होने लगती है। आप खुद वीडियो में देखिए जो कुछ भी हुआ।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @hellwala नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 1 लाख से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने रिएक्ट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- भाई मैं खड़े होकर ट्रैवल कर लूंगा लेकिन दिमाग का दही तो नहीं करूंगा। दूसरे यूजर ने लिखा- एक दिल्ली मेट्रो क्लेश लाइव देखने का सपना है। तीसरे यूजर ने लिखा- नया क्लेश आ गया। चौथे यूजर ने लिखा- सरदार जी ने बिल्कुल ठीक किया।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

स्कूल में हो रही थी प्रार्थना और तभी बच्चे ने किया कुछ ऐसा कि Video हो गया वायरल, देखिए

कंटेंट के लिए ये भाई कुछ भी करेगा, हरकत देख आप भी हैरत में पड़ जाएंगे, देखें Video

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।