इस दुनिया में जितने भी खुराफाती दिमाग के लोग हैं, उनकी एक से बढ़कर एक खुराफाती हरकत के वीडियो हमें सोशल मीडिया पर देखने को मिल जाते हैं और शायद यही कारण है कि कोई एक बार सोशल मीडिया पर आ जाता है तो उसे छोड़ नहीं पाता है क्योंकि यहां ऐसे वीडियो देखकर इंसान का मनोरंजन जो हो जाता है। आप भी अगर सोशल मीडिया पर हैं तो फिर आपकी फीड पर भी हर दिन एक से बढ़कर अतरंगी वीडियो आते होंगे। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको बताते हैं कि उसके वायरल होने का कारण क्या है।
वायरल वीडियो में ऐसा क्या दिखा?
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें बहुत सारे लोग पेट्रोल पंप पर नजर आ रहे हैं लेकिन वीडियो सिर्फ एक ही बंदे के कारण वायरल हो रहा है। आप यह तो जानते ही होंगे कि पेट्रोल पंप पर बोतल में या फिर खुले में किसी भी तरह से पेट्रोल नहीं दिया जाता है। अब ऐसे में एक बंदा बाइक की टंकी ही लेकर वहां पहुंच गया। जी हां, बाइक नहीं बल्कि सिर्फ बाइक की टंकी और उसमें पेट्रोल भरवाकर गया। यही वो कारण है कि वीडियो वायरल हो रहा है।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर arjun_narayan_02 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को ढाई लाख से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने जमकर कमेंट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- बहुत खतरनाक लोग हैं। दूसरे यूजर ने लिखा- पुलिस भी सोच रही होगी कि क्या करूं मैं इसका। तीसरे यूजर ने लिखा- भाई ये अलग ही लेवल का बंदा है। चौथे यूजर ने लिखा- ये तो लेटेस्ट न्यूज है। एक अन्य यूजर ने लिखा- 999 IQ की चाल, असली इंडियन।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
इस आदमी की क्या मजबूरी होगी जो ऐसा करने को हुआ मजबूर, वायरल पोस्ट पर जरा नजर डालिए
ऐसा खतरनाक बर्थडे सेलिब्रेशन कभी देखा है आपने? Video जमकर हो रहा है वायरल