आज के समय में हर किसी के हाथ में फोन है और लोग उस फोन का यूज भी खूब करते हैं। लोगों को जब भी कुछ अतरंगी, प्यारा या फिर अजीब दिखता है तो वो तुरंत ही फोन निकालते हैं और रिकॉर्डिंग शुरू कर देते हैं। ऐसे ही वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल भी होते हैं क्योंकि इसकी किसी को उम्मीद नहीं थी और अचानक दिखने से लोगों का ध्यान खींच लेते हैं। आप भी तो सोशल मीडिया पर तमाम तरह के वायरल कंटेंट देखते ही होंगे। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।
Related Stories
वायरल वीडियो में ऐसा क्या दिखा?
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक बंदा अपना घर दिखा रहा है। वो घर को दिखाते हुए बता रहा है कि घर में पेंटिंग का काम लगभग पूरा हो गया है और बस एक ही कमरा बचा हुआ है। इसके बाद वो उस कमरे में घुसता है तो उसे दिखता है कि उसका बच्चा वहां रखे आटे के साथ खेल रहा है। उसने आटे में अपने चेहरा डाल दिया जिसके कारण पूरे मुंह पर आटा लग गया है। उसे इस तरह देखकर उसकी भी हंसी निकल जाती है।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर rockyxabh_02 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 2 लाख 47 हजार लोगों ने लाइक किया है। वीडियो को देखने के बाद लोगों ने कमेंट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- मेकअप चल रहा है। दूसरे यूजर ने लिखा- अच्छा पेंटर है। तीसरे यूजर ने लिखा- बच्चे कितने मासूम होते हैं यार। चौथे यूजर ने लिखा- काम तो अब स्टार्ट हुआ है। एक अन्य यूजर ने लिखा- चलो ये भी पेंट हो गया।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
इस महिला के दिमाग को 10 में से कितने नंबर देंगे आप? जुगाड़ का Video हो रहा वायरल
AI की मदद से बना ये Video देखा आपने? 3.9 मिलियन लोगों ने किया है पसंद