1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. बाइकर्स ने जरा हटके मनाई रामनवमी, 70 बाइक्स से 40 मिनट में लिखा 'राम'; VIDEO वायरल

बाइकर्स ने जरा हटके मनाई रामनवमी, 70 बाइक्स से 40 मिनट में लिखा 'राम'; VIDEO वायरल

 Edited By: Amar Deep @amardeepmau
 Published : Mar 27, 2026 12:32 pm IST,  Updated : Mar 27, 2026 01:10 pm IST

सूरत में समंदर किनारे बाइकर्स ने जरा हटके रामनवमी मनाने का फैसला किया। यहां 70 बाइकर्स ने 40 मिनट रेत पर बाइक से 'राम' लिखकर अपनी आस्था व्यक्त की।

बाइकों की मदद से रेत पर लिखा 'राम'।- India TV Hindi
बाइकों की मदद से रेत पर लिखा 'राम'। Image Source : REPORTER INPUT

Viral Video: आज के समय में हर किसी के हाथ में फोन है और लोग अलग-अलग मौके पर वीडियो भी बनाते रहते हैं। कई सारे लोग उन वीडियो को खुद तक रखते हैं तो वहीं अधिकतर लोग उसे सोशल मीडिया के हवाले कर देते हैं जहां से वीडियो के वायरल होने की संभावना बहुत ज्यादा होती है। जो वीडियो सबसे ज्यादा लोगों का ध्यान खींच लेता है या फिर सबसे अलग होता है, वो वायरल हो ही जाता है। देशभर में आज रामनवमी भी मनाई जा रही है। भगवान राम के जन्मोत्सव रामनवमी के पावन पर्व पर पूरा देश खुशी में झूम उठा है। ऐसे में सूरत में भी हर जगह जुलूस ओर भंडारे हो रहे हैं। वही सूरत के युवा बाइकर्स ने अपनी आस्था जताने का बिल्कुल अलग और हटके तरीका अपनाया है।

70 बाइकों से लिखा 'राम'

दरअसल, सूरत बाइकर्स एसोसिएशन के 70 से ज्यादा सदस्य सूरत के दभारी बीच पर इकठ्ठा हुए। इसके बाद इन बाइकर्स ने अपनी बाइक से रेत पर 'राम' नाम की एक बड़ी प्रतिकृति तैयार की। रेत पर बड़े अक्षरों में 'राम' लिखने के लिए बाइकर्स के बीच की दूरी और अरेंजमेंट बहुत मुश्किल था। हालांकि बाइकर्स की सटीक प्लानिंग और तालमेल और भगवान राम के प्रति आस्था की वजह से पूरा डिजाइन सिर्फ 40 मिनट में तैयार कर लिया गया। नजारा इतना शानदार था कि ऐसा लग रहा था जैसे किसी आर्टिस्ट ने आसमान से रेत पर कोई तस्वीर बना दी हो। 

अलग तरीके से मनाई रामनवमी

इस इवेंट के बारे में बात करते हुए बाइकिंग कम्यूनिटी के पीनांक मसरूवाला ने बताया कि आज रामनवमी का बड़ा त्यौहार है। दुनिया भर के 120 करोड़ सनातनी हिंदू भगवान राम का जन्मदिन बड़े उत्साह और उमंग से मनाते है। हम कुछ अलग ऐसा करना चाहते थे जो आज के युवाओं को भी आकर्षित करे और साथ ही हमारी परंपरा और आस्था को भी उजागर करे। इसके लिए हमने जरा हटके रामनवमी पर अपनी आस्था जतानी चाही और बाइक से 'राम' शब्द की प्रतिकृति बनाई। (इनपुट- शैलेष चांपानेरिया)

यह भी पढ़ें- 

Love Marriage के साइड इफेक्ट! पति-पत्नी का यह Video देखिए, हंसी नहीं रुकेगी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।