अमरोहा: यूपी के अमरोहा जिले में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां हसनपुर नगर इलाके के एक बैंकट हॉल में आयोजित शादी समारोह में आए बाराती खाने की व्यवस्था को लेकर नाराज हो गए। देखते ही देखते खाने की व्यवस्था को लेकर कहासुनी होने लगी और फिर अचानक कुर्सियां फेंकनी शुरू कर दीं। इस घटना के बाद से मौके पर भगदड़ मच गई। वहां मौजूद लोगों ने इस घटना का वीडियो अपने मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
बारात में थी खाने की खराब व्यवस्था
दरअसल, जनपद अमरोहा के हसनपुर नगर के एक बैंकट हॉल में हैबतपुर बंजारा से बारात आकर ठहरी थी। बाराती जब खाना खाने पहुंचे तो उन्हें अव्यवस्था नजर आई। इसके बाद उन्होंने इस बात को लेकर टोकना शुरू कर दिया। हालांकि व्यवस्था नहीं बनने और बार-बार टोकाटाकी को लेकर बाराती और स्थानीय लोगों में बहस शुरू हो गई जो गर्मा-गर्मी में बदल गई। इसके बाद खाना खाने बैठे बारातियों ने कुर्सियां उछालनी और फेंकनी शुरू कर दीं। देखते ही देखते पूरे हॉल में मौजूद लोगों ने कुर्सियां फेंकनी और मेजों और जमीन पर मारकर तोड़नी शुरू कर दीं।
कुर्सियां फेंकने का वीडियो वायरल
इतना ही नहीं पानी मौके पर मौजूद लोगों ने वहां रखे वाटर कूलर को भी उठाकर फेंकते और तोड़ते दिखाई दिए। माहौल भगदड़ का बनते ही लोगों ने वहां से भागना शुरू कर दिया। मौके पर मौजूद लोगों ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिससे पूरे इलाके में घटना चर्चा का विषय बन गई है। फिलहाल पुलिस की टीम ने घटना के वायरल वीडियो का संज्ञान लिया है। पुलिस की टीम संबंधित लोगों से जानकारी इकट्ठा कर रही है। एक-दूसरे पर कुर्सियां फेंकने का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। (इनपुट- राजीव शर्मा)
यह भी पढ़ें-