1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. इस खोज के लिए तो बंदे को 51 तोप की सलामी मिलनी चाहिए, Video देख दिमाग हिल जाएगा

इस खोज के लिए तो बंदे को 51 तोप की सलामी मिलनी चाहिए, Video देख दिमाग हिल जाएगा

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Mar 30, 2026 06:16 am IST,  Updated : Mar 30, 2026 06:16 am IST

एक वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आपका दिमाग हिल जाएगा क्योंकि वीडियो में कुछ ऐसा ही है। आइए फिर आपको बताते हैं कि वीडियो में क्या नजर आया।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : IG/SHIVABHANDARI940

आज के समय में हर किसी के हाथ में फोन है और इस फोन के होने का सबसे बड़ा फायदा यह है कि दुनिया की तमाम अतरंगी खोज हमें सोशल मीडिया पर देखने को मिल जाती हैं क्योंकि लोग जब भी कुछ अतरंगी देखते हैं, उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर देते हैं और वहां सबसे अतरंगी चीजें ही वायरल होती हैं। आप भी अगर सोशल मीडिया पर हैं और हर दिन एक्टिव रहते हैं तो फिर आपने भी ऐसे खूब सारे वीडियो देखे ही होंगे और अब एक नया वीडियो देखने के समय आ गया है। आइए आपको वीडियो के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें एक कढ़ाई नजर आ रही है और उस कढ़ाई के अंदर रखी चीज को बचाने के लिए बंदे ने जो दिमाग लगाया है, उसके लिए उसे 51 तोपों की सलामी मिलनी चाहिए। दरअसल उसने कढ़ाई पर ढक्कन रखा है और छोलनी जैसे एक बर्तन को ऊपर से लगाकर उसे लॉक कर दिया है। उसने एक हैंडल के अंदर से उस बर्तन को डाला है और दूसरे हैंडल की तरफ लाकर उसमें ताला लगा दिया है। उसके इस अतरंगी दिमाग के कारण वीडियो वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर shivabhandari940 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 3 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो को खबर लिखने से 3 दिन पहले पोस्ट किया गया है और इस वीडियो को देखने के बाद कई सारे लोगों ने हंसने वाला रिएक्शन दिया है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

ये देखो मैगी वाली कंजक, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ मजेदार Video, आप भी देखें

सिक्योरिटी गार्ड में टैलेंट तो है, उसकी आवाज सुनने के बाद आप भी तारीफ करेंगे, देखें Video

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।