1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. बोतल में भरकर पेट्रोल खरीदना बैन हुआ तो शख्स ने लगाया गजब जुगाड़, देखकर माथा पीट लेंगे आप; मजेदार है Video

बोतल में भरकर पेट्रोल खरीदना बैन हुआ तो शख्स ने लगाया गजब जुगाड़, देखकर माथा पीट लेंगे आप; मजेदार है Video

 Written By: Shaswat Gupta
 Published : Mar 27, 2026 05:09 pm IST,  Updated : Mar 27, 2026 05:09 pm IST

Desi Jugaad Video : सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में शख्स को बाइक के पेट्रोल टैंक में पेट्रोल भराते हुए देखा जा सकता है।

desi jugaad video, petrol crisis, funny video, desi jugaad video, desi jugaad viral video, viral vid- India TV Hindi
टंकी में पेट्रोल भराता शख्स। Image Source : X/@TYRANTOPPRESSOR

Desi Jugaad Video : सोशल मीडिया एक अनोखे जुगाड़ ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। पेट्रोल पंप पर प्लास्टिक बोतल या किसी भी ढीले कंटेनर में ईंधन बेचने पर सख्त पाबंदी के बावजूद एक शख्स बाइक की अलग की हुई पेट्रोल टंकी लेकर पंप पहुंच गया। वीडियो में वह शांतिपूर्वक टंकी थामे खड़ा है और महिला नोजल से पेट्रोल भर रही है। आसपास खड़े लोग हैरान, जबकि एक पुलिसकर्मी उसे ‘खुराफाती’ कहकर टोकता दिख रहा है, लेकिन शख्स बिना झिझके अपना काम पूरा कर लेता है। यह वीडियो 26 मार्च को एक्स पर पोस्ट होने के बाद तेजी से वायरल हो गया।

एक्स पर वीडियो हुआ वायरल 

इस पोस्ट को एक्स पर @TyrantOppressor नामक हैंडल से शेयर किया गया है। वीडियो में शख्स बाइक की टंकी लाया, बाइक छोड़ दी! इसे देखने के बाद कमेंट्स में यूजर्स लिख रहे हैं – “भारत में जुगाड़ की कोई सीमा नहीं”, “टेक्निकली तो नियम फॉलो हो गया” और “मैं हंसी नहीं रोक पा रहा।” कुछ यूजर्स ने सुरक्षा को लेकर चिंता जताई तो कई ने इसे पैनिक बाइंग का नतीजा बताया। वीडियो के कैप्शन में लिखा है कि, 'बोतलों में पेट्रोल प्रतिबंधित है और केवल साइकिल की टंकी में ही डालने की अनुमति है, इसलिए वह साइकिल के बिना ही टंकी ले आया।'

क्या कहता है नियम

पीईएसओ (Petroleum and Explosives Safety Organisation) के नियमों के मुताबिक, पेट्रोल या डीजल को बोतल, गैलन या किसी भी अनअप्रूव्ड कंटेनर में नहीं बेचा जा सकता। इसका मकसद आग लगने या दुर्घटना का खतरा कम करना है। केवल वाहन की टंकी में ही ईंधन भरा जा सकता है। 

जुगाड़ का उदाहरण बना वीडियो 

यह घटना पश्चिम एशिया में तनाव के बीच देश के कुछ हिस्सों में पेट्रोल की किल्लत की अफवाह से जुड़ी है। देश के अलग—अलग हिस्सों में पेट्रोल पंपों पर कतार लगीं दिख रही हैं जिनके वीडियो वायरल हो रहे हैं। कुछ लोग बोतल-गैलन लेकर पहुंचे लेकिन उन्हें मना कर दिया गया। वहीं एक युवक ने तो बाइक पर दो-दो टंकियां लगाकर पहुंचकर दोनों फुल कराईं। हालांकि, ये वीडियो इन अफवाहों के बीच लोगों की मजबूरी और भारतीय जुगाड़ का बेहतरीन उदाहरण बन गया। 

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया और रिपोर्ट्स में किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें -
कार शोरूम मेन रोड पर ही क्यों बने होते हैं, वजह सुनकर दिमाग घूम जाएगा; नहीं जाना तो पछताएंगे

मिट्टी के तेल से किस चीज की खुशबू आती है, जिसे सूंघते ही नशा चढ़ जाता है; जानिए जवाब
 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।