1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. कार शोरूम मेन रोड पर ही क्यों बने होते हैं, वजह सुनकर दिमाग घूम जाएगा; नहीं जाना तो पछताएंगे

कार शोरूम मेन रोड पर ही क्यों बने होते हैं, वजह सुनकर दिमाग घूम जाएगा; नहीं जाना तो पछताएंगे

 Written By: Shaswat Gupta
 Published : Mar 25, 2026 04:23 pm IST,  Updated : Mar 25, 2026 04:23 pm IST

Amazing Facts : सोशल मीडिया पर आप रोजाना कई चीजों से जुड़े रोचक तथ्यों के बारे में पढ़ते होंगे। मगर, आज हम आपको कार के शोरूम से जुड़ा ऐसा ही रोचक तथ्या बताने वाले हैं।

why car showrooms located at main road, why car showroom situated on main road, car showroom main ro- India TV Hindi
कार का शोरूम। Image Source : FREEPIK

Amazing Facts : जब भी आप कभी अपने गंतव्य पर जाने के लिए किसी फोरलेन-सिक्सलेन सड़क से गुजरते होंगे तो आपने देखा होगा कि उसी मेन रोड पर कई कार शोरूम स्थित होते हैं। हालांकि, ऐसे ही कई कार शोरूम आपको हाईवे पर भी देखने को मिल जाते होंगे। मगर, क्या आपने इन शोरूम्स को देखने के बाद कभी ये सोचा है कि, ज्यादातर कार के शोरूम मेन रोड पर ही क्यों बने होते हैं ? यदि, नहीं तो आज हम आपको इसकी ठोस वजह बताने वाले हैं तो ज्यादातर ब्रांड्स की एक धारणा पर आधारित है। दअरसल, कार के ऐसे भव्य और लग्जरी शोरूम किसी खास उद्देश्य से ही मुख्य सड़क (मेन रोड) पर बनाए जाते हैं जो मार्केटिंग के परिप्रेक्ष्य में काफी प्रासंगिक मानी जाती हैं। 

कार शोरूम मेन रोड पर ही क्यों होते हैं 

मोटर हिल्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, प्रत्येक व्यवसाय में कंपनियां चाहती हैं कि उनकी मार्केटिंग कम लागत में हो या फ्री हो ताकि पैसा कम लगे और ग्राहक ज्यादा आकर्षित हों। आमतौर पर कार के शोरूम को मेन रोड पर बनाने के पीछे ये धारणा होती है कि बिलबोर्ड, विज्ञापन और प्रिंट विज्ञापनों की संख्या कम करके अधिकतम ग्राहकों की नजर में आया जा सके। इसके लिए कंपनियां या तो अपने शोरूम मुख्य सड़क पर बनाती हैं या फिर प्रतिद्वंद्वी ब्रांड के शोरूम के बगल में ही अपना नया शोरूम खोल देती हैं। 

शोरूम अगल-बगल बनाने से कैसे होता है फायदा 

यह मार्केटिंग स्ट्रैटेजी कैसे काम करती है वो भी बताते हैं। मान लीजिए कोई कार ब्रांड A किसी ग्राहक को अपने शोरूम की ओर आकर्षित करता है तो उसके बगल में मौजूद ब्रांड B को अचानक मुफ्त मार्केटिंग मिल जाती है। A का संभावित ग्राहक B के शोरूम के पास से गुजरेगा और A के बारे में जानकारी लेने के बाद शायद वह वहां रुकने का विचार भी करे। आपने देखा होगा कि जाए तो कई ब्रांड्स तो अपने खास प्रतिष्ठानों के एडवरटाइजिंग पर भी कम खर्च करते हैं  ऐसा इसलिए क्योंकि वे एक-दूसरे के निकट ही स्थित होते हैं। 

मेन रोड पर कार शोरूम बनाने के फायदे 

आपको बता दें कि, मुख्य सड़क पर कार के शोरूम बनाने के कई फायदे भी होते हैं जिसके लिए ये युक्ति अपनाई जाती है। मेन रोड पर कार का शोरूम होने से पर उस ब्रांड की विजिबिलटी ज्यादा लोगों में होती है और आसपास से गुजरने वाले लोग उसे देखकर आकर्षित होते हैं, जिससे ब्रांड की पहचान में वृद्धि होती है। हालांकि, ऐसे में ग्राहकों को रोज-रोज अपने रास्ते में पड़ने वाले शोरूम को देखकर जिज्ञासा होती है और न चाहते वो इस मार्केटिंक स्ट्रैटेजी का शिकार होकर न चाहते भी हुए भी कई बार कार खरीद लेते हैं। दूसरा फायदा ये है कि, ज्यादातर कार को बड़े ट्रक या लोडर्स में लाया जाता है जिसके बाद शोरूम के बाहर उनको अनलोड किया जाता है। मेन रोड पर शोरूम होने से कार की डिलीवरी लेने में आसानी होती है। 

 
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया और रिपोर्ट्स में किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें -
ट्रेन की टंकी में कितने लीटर डीजल आता है, माइलेज सुनकर दिमाग घूम जाएगा; नहीं जानते हैं तो जान लें
 

बाथरूम और वॉशरूम में क्या अंतर होता है, सुनकर कन्फ्यूज हो जाते हैं लोग; क्या आपको पता है
 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।