1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Video : अमेरिकी टूरिस्ट को भारत की मेडिकल व्यवस्था क्यों पसंद आई, खुद बताई वजह; सुनकर गर्व होगा

Video : अमेरिकी टूरिस्ट को भारत की मेडिकल व्यवस्था क्यों पसंद आई, खुद बताई वजह; सुनकर गर्व होगा

 Written By: Shaswat Gupta
 Published : Mar 29, 2026 03:51 pm IST,  Updated : Mar 29, 2026 03:51 pm IST

Viral Video : सोशल मीडिया पर इन दिनों पोस्ट काफी वायरल हो रही है। इस पोस्ट में एक अमेरिकी टूरिस्ट ने भारत की मेडिकल व्यवस्थाओं पर प्रतिक्रियाएं दी हैं।

American Tourist Video, American Tourist in India, American Tourist in Indian City, American Tourist- India TV Hindi
अमेरिकी टूरिस्ट का वीडियो वायरल। Image Source : IG/@SPICYGORI

Viral Video : भारत दुनिया का प्रमुख मेडिकल टूरिज्म हब बन चुका है, जहां हर साल लाखों विदेशी मरीज इलाज कराने आते हैं। विदेशियों को भारत की मेडिकल व्यवस्था इसलिए पसंद आती है क्योंकि यहां उच्च गुणवत्ता वाली चिकित्सा सेवाएं बहुत कम लागत पर उपलब्ध हैं। हाल ही में कई ऐसे वीडियो सामने आए हैं जिसमें विदेशी टूरिस्टों ने जमकर भारतीय मेडिकल व्यवस्था की तारीफ की है। इसी कड़ी में एक नाम अमेरिकी टूरिस्ट का भी जुड़ गया है। लिज़ बोम्स नाम की महिला ने एक वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया, जिसमें वह मजाक में भारतीय स्वास्थ्य सेवा को "वास्तव में परेशान करने वाली" कहती हैं, लेकिन बाद में खुलासा करती हैं कि उनका वास्तव में मतलब यह है कि देश में लोग कितनी आसानी और जल्दी से चिकित्सा सेवाओं तक पहुंच सकते हैं। 

इंस्टाग्राम पर वीडियो किया शेयर 

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर spicygori नामक हैंडल से शेयर किया गया है। वीडियो में वह कहती है कि, 'भारत के बारे में एक बात जो वाकई परेशान करने वाली है, वह यह है कि यहां स्वास्थ्य सेवाएं वास्तव में कारगर हैं। अपॉइंटमेंट के लिए छह महीने इंतजार करने या सिर्फ एक साधारण रक्त परीक्षण कराने के लिए हजारों डॉलर खर्च करने के बजाय, मैं सीधे अस्पताल जा सकती हूं, उसी दिन डॉक्टर से मिल सकती हूं और लगभग कुछ भी भुगतान नहीं करना पड़ता।' वह अमेरिकी स्वास्थ्य सेवा प्रणाली के अपने अनुभव से तुलना करते हुए कहती हैं कि, 'इसमें रोमांच कहां है? वो नाटकीय क्षण कहां है जब आपको पता चलता है कि आपका बीमा इस स्थिति को कवर नहीं करता? अमेरिका में 50 अलग-अलग क्लीनिकों को फोन करके अपॉइंटमेंट के लिए गिड़गिड़ाना और फिर कर्ज में डूब जाना कहीं ज्यादा रोमांचक है। भारत, जीवन को इतना आसान बनाना बंद करो।

यूजर्स ने दी प्रतिक्रिया 

इस वीडियो को देखने के बाद कई यूजर्स ने इस पर प्रतिक्रियाएं दी हैं। इस वीडियो को देखकर एक यूजर ने लिखा कि, 'अमेरिका से भारत आकर बसने के नाते, मैं इस बात को पूरी तरह समझती हूं। यहां उसी दिन डॉक्टर से अपॉइंटमेंट मिलना मुझे अभी भी हैरान कर देता है।' दूसरे ने कहा कि, 'भारत में लोग अक्सर सिस्टम की शिकायत करते हैं, लेकिन जब आप इसकी तुलना वैश्विक स्तर पर करते हैं, तो निश्चित रूप से कुछ चीजें बहुत अच्छी तरह से काम करती हैं।' तीसरे ने कहा कि, 'बीमा का मज़ाक बिल्कुल सही है। अमेरिका में तो आधी लड़ाई तो यह पता लगाने में ही लग जाती है कि आपका बीमा वास्तव में क्या कवर करता है।' कुछ यूजर्स ने अपने निजी अनुभव भी साझा किए। एक टिप्पणी में लिखा था, 'मैंने भारत में एक मेडिकल टेस्ट करवाया, जिसकी लागत अमेरिका की तुलना में बहुत कम थी। सच में यह अविश्वसनीय लगा।' दूसरे ने कहा कि, 'यह पहली बार है जब मैंने किसी को यह शिकायत करते देखा है कि स्वास्थ्य सेवाएं बहुत अच्छी तरह से काम करती हैं।' 

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया और रिपोर्ट्स में किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें -
Video : भारत में सस्ती दवाइयां पाकर हैरत से भर गई विदेशी टूरिस्ट, कहा- 'मैं यहीं बसने जा रही हूं'

Video: भारतीय मेडिकल व्यवस्था विदेश से बेहतर क्यों हैं ? अमेरिकी शख्स ने शेयर किया अनुभव; आयुर्वेद से भी हुआ इंप्रेस

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।