मुजफ्फरपुर: बिहार के मुजफ्फरपुर में डांसरों के बीच हाईवोल्टेज ड्रामा हुआ है। यहां पशु मेले में मंच पर लात-घूंसे चले हैं। जिसे देखकर दर्शक भी दंग रह गए। मंच पर हुए हंगामे और मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घटना गरहा स्थित श्री अर्जुन बाबू पशु मेला की है।
Related Stories
क्या है पूरा मामला?
मुजफ्फरपुर जिले से एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिले के गरहा स्थित श्री अर्जुन बाबू पशु मेले' में चल रहे एक आर्केस्ट्रा कार्यक्रम के दौरान मनोरंजन की जगह अचानक अखाड़ा सज गया। मंच पर मौजूद महिला कलाकारों (डांसरों) के बीच किसी बात को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि उन्होंने सरेआम एक-दूसरे के बाल खींचे और मारपीट शुरू कर दी।
जानकारी के अनुसार, मेले के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा था। तभी मंच पर मौजूद महिला कलाकारों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि कुछ ही पलों में हाथापाई शुरू हो गई कलाकार आपस में ही भिड़ गईं। डांसर एक दूसरे के बाल खींचते और धक्का-मुक्की करते नजर आ रही हैं।
मंच पर कलाकारों को इस तरह लड़ते देख वहां मौजूद दर्शक और आयोजक सन्न रह गए। कार्यक्रम में अफरा तफरी का माहौल बन गया। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे कलाकार एक-दूसरे पर हाथ चला रही हैं और बाल खींच रही हैं। दो युवक स्टेज पर मारपीट होता देख उन्हें शांत करवाने की कोशिश करता दिख रहा है लेकिन डांसर मानने को तैयार नहीं हैं।
इसी के साथ कार्यक्रम समाप्त...
जैसे ही स्टेज पर डांसरों के बीच मारपीट होती है,वैसे ही स्टेज संचालक कहते हैं कि इसी के साथ कार्यक्रम समाप्त। इस दौरान किसी ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। मारपीट का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसको लेकर तरह-तरह की चर्चा हो रही है।
इस पूरे मामले पर क्षेत्र के कद्दावर नेता और पूर्व मंत्री राम सूरत राय ने कहा कि इस इस घटना की कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि उन्हें इस मामले की कोई विस्तृत जानकारी नहीं है। साथ ही उन्होंने इसे कलाकारों के बीच का आपसी विवाद करार दिया। (रिपोर्ट- संजीव कुमार)