1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. लो भाई अब रहमान डकैत का भी कॉपी दिख गया, वायरल हो रहा Video आप भी देखिए

लो भाई अब रहमान डकैत का भी कॉपी दिख गया, वायरल हो रहा Video आप भी देखिए

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Apr 03, 2026 11:46 pm IST,  Updated : Apr 03, 2026 11:46 pm IST

एक शादी में पहुंचे शख्स को जब आप देखेंगे तो आपको भी लगेगा कि ये रहमान डकैत कहां से शादी में आ गया। वीडियो देख लोगों ने जमकर मजे भी लिए हैं। आइए आपको सब कुछ बताते हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : X/@CR8CHOUDHARY

आप अगर सोशल मीडिया पर हैं और रेगुलर एक्टिव रहते हैं तो फिर आपकी फीड पर ऐसे कई सारे वीडियो आए होंगे जिसमें फिल्मी सितारों के हमशक्ल देखने को मिलते हैं। सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा अगर किसी अभिनेता के हमशक्ल देखने को मिले हैं तो वो अजय देवगन हैं। सोशल मीडिया पर अजय देवगन के हमशक्लों के वीडियो देखने के बाद तो लोगों ने उन्हें अजय देवगन की खेती कहना शुरू कर दिया था। ऐसे वीडियो खूब वायरल भी हुए जिन्हें आपने भी देखा होगा मगर अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें अलग हमशक्ल देखने को मिलेगा। आइए आपको वीडियो के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में नजर आया रहमान डकैत

आप सभी ने धुरंधर फिल्म तो देखी ही होगी और उसमें नजर आए रहमान डकैत का करैक्टर भी आपने देखा होगा। अक्षय खन्ना ने वो किरदार निभाया था और लोगों को अक्षय खन्ना की एक्टिंग खूब पसंद आई थी। फिल्म आने के बाद सोशल मीडिया पर रहमान डकैत के डांस के खूब वीडियो भी वायरल हुए थे मगर अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें रहमान डकैत का हमशक्ल देखने को मिला जो उसी तरह का डांस कर रहा है। एक शादी में आए उस शख्स का वीडियो अब वायरल हो रहा है। एक बार आप भी वीडियो देखिए।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @CR8CHOUDHARY नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वहीं कैप्शन में लिखा है, 'रहमान 50% डाउनलोडेड।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने भी मजे लिए हैं। एक यूजर ने लिखा- रहमान डकैत को शादी में किसने बुलाया है। दूसरे यूजर ने लिखा- मीशो से ऑर्डर किया हुआ रहमान। तीसरे यूजर ने लिखा- गजब फेमस हुआ है ये डांस।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

थाईलैंड के होटल में सो रहे कपल की गर्दन पर रेंगने लगा कोबरा, नींद खुली तो उड़े होश; VIDEO वायरल

Washing Machine का ऐसा इस्तेमाल कोई भारतीय महिला ही कर सकती है, Video देखिए

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।