1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Washing Machine का ऐसा इस्तेमाल कोई भारतीय महिला ही कर सकती है, Video देखिए

Washing Machine का ऐसा इस्तेमाल कोई भारतीय महिला ही कर सकती है, Video देखिए

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Apr 03, 2026 10:56 pm IST,  Updated : Apr 03, 2026 10:56 pm IST

एक और जुगाड़ का वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो को पोस्ट तो काफी पहले किया गया था मगर अभी वायरल हो रहा है। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : IG/JYOTTIMALIK

हमारे देश में ऐसे खूब सारे लोग हैं जो अजब-गजब जुगाड़ करने में माहिर होते हैं और अगर आप सोशल मीडिया पर हैं तो फिर आप जानते ही होंगे कि लोग कैसे-कैसे जुगाड़ करते हैं क्योंकि ऐसे वीडियो खूब वायरल होते हैं। कई लोग अपने काम को आसान करने के लिए जुगाड़ करते हैं तो कई सारे लोग मजबूरी में जुगाड़ करते हैं और वहीं कई सारे लोगों का दिमाग तो जुगाड़ में ही चलता है। अभी भी जुगाड़ का ही एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में क्या नजर आया।

वाशिंग मशीन का ऐसा यूज देखा है?

आपको यह पता है कि वाशिंग मशीन किस काम आता है। कपड़ों को धोने के लिए वाशिंग मशीन बने हैं मगर जुगाड़ करने वाले कुछ भी कर सकते हैं। अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक महिला ने गेहूं धोया है और वो वाशिंग मशीन में उन्हें सुखा रही है। जिस तरह कपड़ों को वाशिंग मशीन में सुखाया जाता है, ठीक उसी तरह गेहूं सुखाया जा रहा है। महिला एक कपड़े में गेहूं रखकर उसे बांधकर मशीन में डालती है और सुखाती है। इसी कारण वीडियो वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर jyottimalik नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 5 लाख से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने रिएक्ट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- हैकर है भाई हैकर। दूसरे यूजर ने लिखा- पिछले 4 साल से मेरी मम्मी ये ट्रिक यूज कर रही है। तीसरे यूजर ने लिखा- मॉर्डन प्रॉबलम को मॉर्डन सॉल्यूशन की जरूरत है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

वॉशरूम तो बहुत देखे मगर ये वाला सबसे हटके हैं, डिजाइन के कारण Video हुआ वायरल

इस भाई ने क्या गजब का दिमाग लगाया है, Video भी हो गया वायरल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।