हमारे देश में कलाकारों की कमी नहीं है और ये कलाकार क्या-क्या कर सकते हैं या फिर करते हैं, यह देखने का सबसे अच्छा प्लेटफॉर्म सोशल मीडिया है। सोशल मीडिया पर हर दिन खूब सारे वीडियो पोस्ट होते हैं और जो वीडियो सबसे हटके या फिर सबसे अजीब या फिर सबसे बढ़िया होता है, वो वायरल हो जाता है। आप भी अगर सोशल मीडिया पर डेली एक्टिव रहते होंगे तो फिर ऐसे कई सारे वीडियो देखे ही होंगे जो वायरल होते हैं। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक बंदे का जुगाड़ वाला दिमाग देखने को मिला। आइए आपको उसके जुगाड़ के बारे में बताते हैं।
Related Stories
वायरल वीडियो में क्या नजर आया?
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक नॉर्मल से बकेट के बीच में छेद किया हुआ है और उसमें एक पाइप को फिट कर दिया गया है और वही पाइप नीचे जाकर एक मिक्सर के मोटर में लगा हुआ है। वहीं उस बकेट की बॉडी में भी कई सारे छेद किए गए हैं और बीच में से एक डंडा आर-पार किया गया है। अब शख्स उसमें गीले कपड़े डालकर मिक्सर को चालू कर देता है जिससे बकेट के साथ कपड़े घूमने लगते हैं। इसके बाद वो अंगूठा दिखता है कि यह काम कर रहा है मगर इस जुगाड़ का कितना फायदा है या फिर है भी कि नहीं, यह तो वही जानता होगा।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर aaminmagic नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है और खबर लिखे जाने तक वीडियो को 4 हजार लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने रिएक्ट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- टेक्नोलॉजिया। दूसरे यूजर ने हंसने वाली इमोजी के साथ लिखा- अमेरिका क्या कहता था, क्या हो तुम। वहीं एक यूजर ने हंसने वाली इमोजी से अपना रिएक्शन दिया है।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
भारतीय मम्मियों को डांट से कोई नहीं बच सकता, पालतू कुत्ते को डांटती महिला का Video वायरल
इस डेयरी वाले ने क्या कमाल का जुगाड़ किया है, Video देखकर आप भी तारीफ करेंगे