1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. भारतीय मम्मियों को डांट से कोई नहीं बच सकता, पालतू कुत्ते को डांटती महिला का Video वायरल

भारतीय मम्मियों को डांट से कोई नहीं बच सकता, पालतू कुत्ते को डांटती महिला का Video वायरल

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Apr 02, 2026 10:44 pm IST,  Updated : Apr 02, 2026 10:44 pm IST

एक ऐसा वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद लगभग हर किसी को वीडियो पसंद आएगा। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में क्या दिखा और वीडियो देखने के बाद लोगों ने क्या प्रतिक्रिया दी।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : X/@REALPUSHPRAJX

आज के समय में लगभग हर कोई सोशल मीडिया का यूज करता ही हैं। आप भी जब अपने काम से फ्री हो जाते होंगे तो सोशल मीडिया की एक झलक जरूर देखते होंगे कि उधर क्या चल रहा है, क्या वायरल हो रहा है और क्या नया सोशल मीडिया पर आया है। यह सब आज के समय में नॉर्मल हो गया है और लगभग हर कोई ऐसा करता है क्योंकि सोशल मीडिया लोगों का अच्छा-खासा मनोरंजन भी करता है और साथ में अलग-अलग जानकारियां भी लोगों को मिल जाती हैं। अभी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या नजर आया?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें एक पालतू कुत्ता नजर आ रहा है जिसे महिला डांट रही है। महिला उस कुत्ते को डांटते हुए बोल रही है कि बेलन से पीट दूंगी और वो कुत्ता आराम से बैठा हुआ है और डांट खा रहा है जैसे हम लोग अपने बचपन में अपनी मां से डांट खाया करते थे। इसी वीडियो में लड़की बताती है कि उस कुत्ते के पीछे वाले पैर में चोट है और डॉक्टर ने घूमने-फिरने से मना किया है और इसी कारण उसे बांधकर रखने पर वो मुंह बना ले रहा है। पूरे वीडियो में महिला उसे डांटती और वो कुत्ता डांट खाता दिखता है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @RealPushprajX नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वहीं कैप्शन में लिखा है, 'भारतीय मम्मियों को डांट से कोई नहीं बच सकता।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को कई लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- मम्मी ने तो कुत्ते को भी नहीं छोड़ा। दूसरे यूजर ने लिखा- कैसे चुपचाप डांट खा रहा है। तीसरे यूजर ने लिखा- बेजुबान को इस तरह नहीं डाटना चाहिए।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

इस डेयरी वाले ने क्या कमाल का जुगाड़ किया है, Video देखकर आप भी तारीफ करेंगे

जिंदगी के पहले दोस्त और आखिरी दोस्त के बीच युद्ध! जरा आप भी देखिए वायरल Video

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।