Viral Video: आज के समय में तो हर किसी के हाथ में फोन है और लोग अलग-अलग मौके पर वीडियो भी बनाते रहते हैं। कई सारे लोग उन वीडियो को खुद तक रखते हैं तो वहीं अधिकतर लोग उसे सोशल मीडिया के हवाले कर देते हैं जहां से वीडियो के वायरल होने की संभावना बहुत ज्यादा होती है। जो वीडियो सबसे ज्यादा लोगों का ध्यान खींच लेता है या फिर सबसे अलग होता है, वो वायरल हो ही जाता है। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक होटल के कमरे से सांप निकलता हुआ देखा जा सकता है। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में क्या दिखा।
वायरल वीडियो में क्या है?
दरअसल, सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक होटल में सांप को पकड़ते हुए देखा जा सकता है। एक्स की पोस्ट के मुताबिक यह वीडियो थाईलैंड का है। वीडियो को एक्स पर पोस्ट करते हुए यूजर ने लिखा, "थाईलैंड के क्राबी शहर के एक होटल में ठहरे एक दंपत्ति सुबह करीब 5 बजे उठे, जब उनमें से एक अचानक रोते-चिल्लाते हुए बाहर भागा और कहने लगा कि बिस्तर पर उनकी गर्दन पर एक सांप रेंग रहा है। स्टाफ को बुलाया गया और उन्होंने कमरे के अंदर एक विशाल काले कोबरा को फुफकारते हुए पाया। सांप को सुरक्षित रूप से पकड़कर जंगल में छोड़ दिया गया।" यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
यहां देखें वह वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स पर @Mamtasulaniya नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वहीं वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद यूजर्स तरह-तरह के कमेंट भी कर रहे हैं। खबर लिखे जाने तक वीडियो को हजारों लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- आखिर सांप कहा से आया। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- बहुत बड़ी बात है सांप वो भी होटल के अंदर, वो भी रूम में बच गए दंपति जी, आप की शनि दशा ठीक थी इसलिए। तीसरे यूजर ने लिखा- सच में दिल दहला देने वाली घटना, खुशकिस्मती से स्टाफ ने कोबरा सुरक्षित बाहर निकाला। एक अन्य यूजर ने लिखा- सुबह की नींद से सीधा खौफ में जागना कितना डरावना रहा होगा, सोचकर ही रोंगटे खड़े हो जाते हैं। किस्मत अच्छी थी कि समय पर मदद मिल गई, वरना ये घटना बेहद खतरनाक साबित हो सकती थी!
(डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।)
यह भी पढ़ें-
बेटे को बचाने के लिए बाप ने लगा दी जान की बाजी, मगरमच्छ के जबड़े से बचाकर लाया