सोशल मीडिया पर हर कुछ समय में बंदर का कोई न कोई वीडियो वायरल होता हुआ देखने को मिल ही जाता है। अभी कुछ दिन पहले ही एक वीडियो वायरल हो रहा था जिसमें नजर आया कि एक अम्मा ने बंदर को भगाने की गलती की और बंदर उन पर भारी पड़ गया। इसके अलावा भी कई सारे वीडियो वायरल होते हैं जिसमें बंदर अचानक किसी की बालकनी में आ जाते हैं तो कभी किसी का सामान छीन लेते हैं। आप अगर सोशल मीडिया पर हैं तो फिर आपने भी बंदर के कई वीडियो देखे होंगे मगर पहली बार कोई ऐसा वीडियो दिखा जिसमें एक बंदा बंदर पर भारी पड़ा।
Related Stories
शख्स ने आखिर ऐसा क्या किया?
कई बार होता है कि कोई बंदर को खाने के लिए कुछ देता है और बंदर उसे ले भी लेता है। अभी वाले वीडियो में भी ऐसा ही दिखा मगर बंदर को यह नहीं पता था कि वो खा-खाकर परेशान हो जाएगा। वीडियो में दिखता है कि एक शख्स बंदर को खाने के लिए कुछ देता है और लगातार एक-एक करके देता ही रहता है। वो बंदर पहले तो मजे से खाता दिखता है मगर एक समय के बाद वो भी थक जाता है और अंत में उस आदमी पर खिलाने के लिए गुस्सा करता दिखता है। यह पहली बार कोई ऐसा वीडियो दिखा जिसमें इंसान से बंदर परेशान हुआ हो।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @ankitrawal5454 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वहीं कैप्शन में लिखा है, 'इस बंदर ने आज कसम खा ली, अब आगे जिंदगी भर किसी के हाथ से एक निवाला भी नहीं खाएगा।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 91 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने रिएक्ट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- भाई हंसी नहीं रुक रही, दो बार देख लिया। दूसरे यूजर ने लिखा- अबे खिला-खिलाकर मार देगा क्या। तीसरे यूजर ने लिखा- बेचारा बंदर परेशान हो गया। वहीं कई सारे यूजर्स ने हंसने वाला रिएक्शन दिया है।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
स्कूल नहीं गया बच्चा तो मां ने सिखाया गजब का सबक, Video हो रहा है वायरल
अरे भइया ये तो भिड़ गए, स्टेडियम में लड़ते फैंस का Video हो गया वायरल, देखिए