सोशल मीडिया पर हर दिन कुछ न कुछ वायरल होता हुआ देखने को मिल ही जा है और अब तो IPL भी शुरू हो गया है तो हर दिन सोशल मीडिया पर IPL से जुड़े कई सारे वीडियो आपको देखने को मिल जाएंगे। अगर किसी मैच में कोई फील्डर गजब का कैच पकड़ेगा तो वो भी वायरल होगा और कोई क्रिकेटर अच्छा शॉट मारेगा तो वो भी वायरल होगा। मैच के दौरान हुए हंसी-मजाक और गहमा-गहमी का भी वीडियो वायरल होगा और ये जब तक IPL चलेगा, तब तक देखने को मिलेगा। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें फैंस लड़ते दिख रहे हैं। आइए आपको वीडियो के बारे में बताते हैं।
वायरल वीडियो में क्या नजर आया?
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है वो लड़ाई के बीच से शुरू हुआ है। वीडियो में नजर आ रहा है कि कुल चार लोगों के बीच में लड़ाई हो रही है। आइए आपको वीडियो में दिख रही लड़ाई को आसान भाषा में समझाते हैं। वीडियो में चार लड़के हैं जिन्हें हम A,B,C और D समझ लेते हैं जिसमें से A-B दोस्त हैं और C-D दोस्त हैं। अब हो यह रहा है कि A नाम का आदमी C को मार रहा है तो C को बचाने के लिए D नाम का शख्स A को मारता है। अब A को बचाने के लिए उसका दोस्त B, D को मारता है। इस तरह लड़ाई हो रही है और वहीं एक पुलिस वाला उन्हें रोकने की कोशिश कर रहा है और अंत में लड़ाई रुक जाती है।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @gharkekalesh नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है और कैप्शन में लिखा है, 'LSG बनाम DC IPL मैच के दौरान एकाना स्टेडियम के अंदर LSG और DC के फैंस के बीच बवाल।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने रिएक्ट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- कुत्ते की तरह क्यों लड़ रहे हो। दूसरे यूजर ने लिखा- इन दोनों टीम के फैंस भी हैं? तीसरे यूजर ने लिखा- ये सब करने आए थे तुम लोग।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
संतरा बेचने का ये वाला तरीका आपने भी नहीं देखा होगा, Video हो रहा है खूब वायरल
इस प्यारी बच्ची ने Video में ऐसा क्या बोल दिया जो हो गया वायरल, एक बार आप भी देखिए