1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. संतरा बेचने का ये वाला तरीका आपने भी नहीं देखा होगा, Video हो रहा है खूब वायरल

संतरा बेचने का ये वाला तरीका आपने भी नहीं देखा होगा, Video हो रहा है खूब वायरल

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Apr 02, 2026 05:02 pm IST,  Updated : Apr 02, 2026 05:02 pm IST

एक छोटा सा वीडियो अभी वायरल हो रहा है मगर आप जब वीडियो देखेंगे तो आपको ऐसा लगेगा कि यह पक्का रील बनाने के लिए ही ऐसा कर रहा होगा। आइए आपको वायरल वीडियो के बारे में विस्तार से बताते हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : X/@KUNDAN00PATEL

इस दुनिया में जितने भी अतरंगी लोग हैं या फिर लोग जितनी भी अतरंगी हरकतें करते हैं, वो एक न एक दिन या फिर हर रोज सोशल मीडिया पर देखने को मिल ही जाता है क्योंकि सोशल मीडिया पर ऐसी चीजें खूब वायरल होती हैं। सोशल मीडिया पर दो तरह के ही कंटेंट वायरल होते हैं। एक वो होते हैं जो सबसे कमाल के होते हैं और दूसरे वो होते हैं जो सबसे अजीब या अतरंगी होते हैं। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें आपको एक शख्स की अजीब हरकत देखने को मिलेगा। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में ऐसा क्या दिखा।

शख्स ने ऐसा क्या किया?

हम जिस वीडियो की बात कर रहे हैं उसमें नजर आता है कि एक आदमी संतरे बेचने के लिए मार्केट में आया हुआ है। अब कई बार ऐसा दिखता है कि सामान बेचने वाला शख्स जोर-जोर से चिल्लाता है ताकि लोगों का ध्यान खींच ले और उसका सामान बिक जाए मगर इसने तो हद ही पार कर दी। ये शख्स बुरी तरह से चिल्ला रहा है और अजीब तरह से उछल कूद भी कर रहा है। एक शख्स उसके पास आकर दो किलो संतरे लेता भी है मगर पैक करने के बाद वो उस पर फेंक देता है। यह सब पक्का रील के लिए किया गया होगा।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @KUNDAN00PATEL नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को कई हजार लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने रिएक्ट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- ये अलग ही लेवल का तरीका लेकर आया है। दूसरे यूजर ने लिखा- अरे अस्पताल ले जाओ कोई इसे, बेचारे को दौरा आया लगता है। तीसरे यूजर ने लिखा- ये अच्छा तरीका है संतरा बेचने का।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

इस प्यारी बच्ची ने Video में ऐसा क्या बोल दिया जो हो गया वायरल, एक बार आप भी देखिए

शख्स ने डीजल से स्कॉर्पियो धोते हुए बनाई Reel, वायरल होते ही लग गई क्ला

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।