1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. वजन बताने की ऐसी मशीन कभी देखी है आपने? Video हो रहा है वायरल

वजन बताने की ऐसी मशीन कभी देखी है आपने? Video हो रहा है वायरल

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Mar 31, 2026 06:08 pm IST,  Updated : Mar 31, 2026 06:08 pm IST

अभी सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसे आप जितनी बार देखेंगे, आपको उतनी बार हंसी आएगी और वीडियो में दिखने वाली मशीन आपको लंबे समय तक याद रहेगी। आइए फिर आपको वीडियो के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : X/@YOUGESHSAIN

सोशल मीडिया पर हर दिन अनगिनत वीडियो और फोटो पोस्ट होते हैं जिन्हें देखकर लोग अपना मनोरंजन करते हैं। आप भी सोशल मीडिया पर जरूर ही होंगे और अपने फ्री टाइम में सोशल मीडिया की गलियों का चक्कर भी लगाते होंगे। आपकी फीड पर भी तरह-तरह के वीडियो आते होंगे जिसमें कुछ वायरल वीडियो भी रहते होंगे जिसमें जुगाड़, स्टंट, ड्रामा, लड़ाई, डांस, सिंगिंग समेत कई सारी चीजें रहती होंगी। मगर अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है, वो सबसे हटके है और आपने अब तक ऐसा कुछ नहीं देखा होगा। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

आपने कई बार मेट्रो स्टेशन, रेलवे स्टेशन या फिर मॉल में देखा होगा कि वजन नापने की मशीन लगी होती है लेकिन आपने ऐसी मशीन नहीं देखी होगी जो वायरल वीडियो में दिखा। वायरल हो रहे वीडियो में दिखा कि एक लड़की को शख्स मशीन पर चढ़ने के लिए बोलता है। जब वो मशीन पर अच्छे से चढ़ जाती है तो वो उससे पूछता है कि वो तैयार है और हां सुनने के बाद वो कोई बटन दबाता है। इसके बाद क्या था, फिर सामने दिख रहे मॉनिटर पर एक आदमी दिखता है जो पहले नमस्कार बोलता है और फिर उसका वजन बताता है और वजन को बार-बार बोलता दिखता है। इसी कारण वीडियो वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @yougeshsain नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है और कैप्शन में लिखा है, 'ये कौन सी मशीन है जो चिल्ला चिल्ला के सभी को उनका वजन बता रही।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने रिएक्ट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- अच्छा टेक्नोलॉजी है भाई। दूसरे यूजर ने लिखा- ये तो भांडा फोड़ देगा। तीसरे यूजर ने लिखा- पब्लिक में जलील करेगा ये। एक अन्य यूजर ने लिखा- गजब की कलाकारी कर रखी है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

काम आसान करने के लिए बंदे ने लगाया गजब का दिमाग, देखकर आप भी तारीफ करेंगे

शादी के समय आई आंधी तो मंडप बचाते दिखा दूल्हा, Video देख लोग लेने लगे मजे

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।