1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. ये तो एंबुलेंस की शक्तियों का गलत इस्तेमाल हो रहा है, वायरल Video देख आप भी यही कहेंगे

ये तो एंबुलेंस की शक्तियों का गलत इस्तेमाल हो रहा है, वायरल Video देख आप भी यही कहेंगे

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Mar 30, 2026 12:15 pm IST,  Updated : Mar 30, 2026 12:15 pm IST

अभी सोशल मीडिया एक वीडियो वायरल हो रहा है और उस वीडियो को जब आप देखेंगे तो आप खुद कहेंगे कि एंबुलेंस का ये कैसा इस्तेमाल होने लग गया। आइए फिर आपको वीडियो के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : IG/MOHITTT_62JAUNPURI

सोशल मीडिया गजब का प्लेटफॉर्म है क्योंकि यहां देश और दुनिया की तमाम अतरंगी और अनोखी चीजें और लोगों की अजीब हरकतें जो देखने को मिलती हैं। लोग जब भी कुछ अजीब या फिर अनोखा देखते हैं तो तुरंत ही उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर देते हैं और फिर वहां बैठी जनता उस वीडियो का आनंद उठाती है। अगर वीडियो उन लोगों का भी ध्यान खींच लेता है तो फिर वीडियो वायरल जरूर हो जाता है। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए फिर आपको बताते हैं कि वायरल हो रहे वीडियो में क्या दिखा।

एंबुलेंस का ऐसा यूज देखा है कभी?

आपने सड़क से गुजरते समय कई बार एंबुलेंस को जाते देखा होगा जिसके अंदर या तो मरीज मौजूद रहा होगा या फिर एंबुलेंस मरीज को लेने के लिए जा रही होती है लेकिन वायरल वीडियो में कुछ बहुत ही अलग दिखा। वायरल हो रहे वीडियो में नजर आता है कि एंबुलेंस के अंदर तरबूज भरा पड़ा है और उसे बेचा जा रहा है। एंबुलेंस के अंदर तरबूज है, बाहर एक ट्रे के ऊपर तरबूज का सैंपल रखा गया है और बेचा जा रहा है। एक साथ दो एंबुलेंस नजर आ रही है जिसमें एक से बंद है। अब एक शख्स ने यह देखा तो वो वीडियो बनाने से खुद को रोक नहीं पाया और अब वही वीडियो वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर mohittt_62jaunpuri नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 14 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने रिएक्ट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- कौन सी बीमारी हुई है। दूसरे यूजर ने लिखा- क्या बात है, एंबुलेंस वाले मरीजों के बदले तरबूज ढो रहे हैं। तीसरे यूजर ने लिखा- किसी को इमरजेंसी तरबूज चाहिए होगा। वहीं बहुत सार यूजर्स ने हंसने वाला रिएक्शन दिया है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

एस्केलेटर पर छिड़ा महासंग्राम, दो महिलाओं की लड़ाई का Video हो रहा खूब वायरल

बच्ची की इस Acting के लिए 21 तोपों की सलामी तो बनती है, वीडियो हो रहा है वायरल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।