1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. ये देखो सोशल मीडिया वाली गरीबी, बनाया ऐसा Video कि हो गया वायरल

ये देखो सोशल मीडिया वाली गरीबी, बनाया ऐसा Video कि हो गया वायरल

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Mar 31, 2026 12:00 pm IST,  Updated : Mar 31, 2026 12:00 pm IST

सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां हर दिन कुछ न कुछ वायरल होता ही रहता है और अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको बताते हैं कि उस वीडियो में क्या दिखा।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : IG/TRIPLE_TROUBLE_420

सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां वायरल होने की चाहत न जानें कितने लोगों को हैं और इसके लिए लोग कोशिश भी करते रहते हैं। लोग अलग-अलग तरह के वीडियो बनाते हैं और वायरल होने की चाह में उसे पोस्ट कर देते हैं मगर मैंने जितना समझा है, उसके मुताबिक सोशल मीडिया पर दो तरह के कंटेंट सबसे ज्यादा वायरल होते हैं। जो वीडियो सबसे ज्यादा अच्छे होते हैं, वो वायरल होते हैं या फिर जो वीडियो सबसे ज्यादा अजीब होता है, वो वायरल होता है। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है और उस देखने के बाद आप खुद उसकी कैटेगरी तय कर लीजिएगा। आइए फिर आपको वीडियो के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या नजर आया?

हर इंसान रोटी सब्जी के साथ ही खाता है। कई सारे लोग रोटी को दाल के साथ भी खाते हैं। वहीं जो गरीब होते हैं वो कई बार रोटी प्याज और नमक के साथ भी खाते हैं मगर सोशल मीडिया की गरीबी अलग होती है। अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक लड़की कुरकुरे के साथ रोटी खा रही है। यह सब वीडियो बनाने के लिए ही किया गया है और वीडियो वायरल भी हो गया है। वीडियो पर सबसे ऊपर लिखा है, 'गरीबी लेवल: रोटी और कुरकुरे।' एक बार आप भी वायरल वीडियो देखिए।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर triple_trouble_420 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने रिएक्ट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- जब होस्टल में सब्जी अच्छी नहीं बनी हो तब। दूसरे यूजर ने लिखा- ये गरीबी नहीं, ये सुकून है। तीसरे यूजर ने लिखा- वो अलग ही लेवल की बंदी थी। एक अन्य यूजर ने लिखा- इससे अच्छा तो बिना खाए ही सो जाते।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

क्या आप एक ऐसे ‘भगवान’ की कल्पना कर सकते हैं जो मिलिट्री वर्दी पहनते हैं और पास में हो एक जादुई हवाई जहाज?

सर जी ने तो सभी को अपना फैन बना लिया, Video देख आप भी हार बैठेंगे अपना दिल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।