सोशल मीडिया बहुत ही कमाल का प्लेटफॉर्म है क्योंकि इस प्लेटफॉर्म पर हर दिन कुछ न कुछ कमाल का पोस्ट वायरल होते हुए देखने को मिल ही जाता है। सोशल मीडिया पर तरह-तरह के वीडियो और फोटो पोस्ट होते हैं और उन्हीं में से कई सारे वायरल भी हो जाते हैं जो सबसे अलग होते हैं या फिर सबसे ज्यादा हटके होते हैं। आप भी अगर सोशल मीडिया पर हैं तो फिर आप भी तो हर रोज एक से बढ़कर एक वायरल कंटेंट देखते होंगे। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें आपको कमाल का जादू देखने को मिलेगा। आइए आपको वीडियो के बारे में बताते हैं।
Related Stories
जादूगर ने क्या जादू दिखाया?
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक जादूगर कहीं जमीन पर बैठा हुआ है और उसे आस-पास कई सारे लोग हैं। एक शख्स उसके पास बैठा हुआ है और वो उसे एक नोटबुक दिखा रहा है। वो जादूगर जब भी नोटबुक के पन्ने पलटता, वो सारे खाली नजर आते हैं। जादूगर उस शख्स से भी पूछता तो वो वही जवाब देता मगर अचानक से न जानें कहां से उन सारे पन्नों पर अलग-अलग रंग से चित्र बने आ जाते हैं और यह देखकर वो भी हैरान हो जाता है। इसके बाद वो उसी शख्स की तरफ इशारा करते हुए बोलता है कि यह डायरी इसके सिर से घूमा दूंगा और 5 मिनट के लिए इसे लड़की बना दूंगा तो वो डर कर भागने लगता है। खैर वीडियो यहीं पर खत्म हो जाता है।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @nkk_123 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है और कैप्शन में लिखा है, 'जादू ऐसा करो कि पब्लिक के होश उड़ जाए।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को एक लाख लोगों ने देख लिया है।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
वजन बताने की ऐसी मशीन कभी देखी है आपने? Video हो रहा है वायरल
काम आसान करने के लिए बंदे ने लगाया गजब का दिमाग, देखकर आप भी तारीफ करेंगे