1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. पति से विवाद के बाद महिला घर की खिड़की से बाहर लटकी, हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मकान मालिक ने रूम कराया खाली, वीडियो वायरल

पति से विवाद के बाद महिला घर की खिड़की से बाहर लटकी, हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मकान मालिक ने रूम कराया खाली, वीडियो वायरल

 Edited By: Mangal Yadav @MangalyYadav
 Published : Apr 01, 2026 02:38 pm IST,  Updated : Apr 01, 2026 02:52 pm IST

औरैया में आपसी विवाद के बाद महिला ने हाईवोल्टेज ड्रामा किया। पति से गुस्साई महिला घर की खिड़की से बाहर लटक गई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

पति से गुस्साई महिला घर की खिड़की से बाहर लटकी- India TV Hindi
पति से गुस्साई महिला घर की खिड़की से बाहर लटकी Image Source : REPORTER

औरैया: सदर कोतवाली क्षेत्र में एक हैरान करने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला तीन मंजिला मकान से बाहर की ओर लगे जाल के सहारे नीचे उतरती हुई दिखाई दे रही है। वीडियो सामने आने के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं और लोग इस घटना को लेकर अलग-अलग कयास लगा रहे हैं।

पति से लड़ाई के बाद उठाया खतरनाक कदम

सूत्रों के अनुसार, वायरल वीडियो में दिख रही महिला को लेकर यह दावा किया जा रहा है कि वह पुलिस विभाग में तैनात एक कर्मचारी की पत्नी है। हालांकि इस संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। बताया जा रहा है कि किसी पारिवारिक विवाद या आपसी कहासुनी के चलते महिला ने इस तरह का जोखिम भरा कदम उठाया होगा, लेकिन इसकी सच्चाई क्या है यह जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।

वीडियो को किसी व्यक्ति द्वारा रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर डाल दिया गया, जिसके बाद यह तेजी से वायरल हो गया। वीडियो में महिला बेहद सावधानी के साथ जाल के सहारे नीचे उतरती नजर आ रही है। जिसे देख लोग हैरान रह गए। इस दौरान आसपास के लोग भी मौजूद बताए जा रहे हैं, लेकिन वीडियो में उनकी स्पष्ट भूमिका सामने नहीं आई है।

पुलिस कर रही है मामला की जांच

मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई है और पूरे घटनाक्रम की जांच शुरू कर दी गई है। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी नगर अशोक कुमार ने मंगलवार की शाम 5.30 बजे बताया कि उन्हें इस घटना की सूचना मिली है लेकिन अभी तक पूरी तरह से तथ्य स्पष्ट नहीं हो सके हैं। उन्होंने कहा कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच कराई जा रही है और जो भी सच्चाई सामने आएगी, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यहां देखें वीडियो

फिलहाल पुलिस वीडियो की सत्यता, स्थान और संबंधित लोगों की पहचान करने में जुटी हुई है। साथ ही यह भी पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि वीडियो कब और किन परिस्थितियों में बनाया गया। जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो सकेगा।

रिपोर्ट - दीपेंद्र सिंह, औरैया

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।