एक वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद वो लोग जो मनाली घूमने जाने का प्लान बना रहे हैं, वो शायद अपना इरादा बदल देंगे। आइए आपको वीडियो के बारे में बताते हैं।
सर्दियों के मौसम में कई सारे लोगों की इच्छा होती है कि वो घूमने के लिए कहीं पहाड़ों पर जाए जहां उन्हें बर्फ भी देखने को मिल जाए। आप भी अगर उनमें से एक हैं और पहाड़ों पर जाना चाहते हैं तो फिर वायरल फोटो जरूर देख लीजिए।
हिमाचल प्रदेश के मनाली में ताजा बर्फबारी हुई है। इसका वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि मनाली के पहाड़ बर्फ से ढंक गए हैं।
आज से नए साल की शुरुआत हो चुकी है। हर किसी ने नए साल के लिए कुछ न कुछ प्लान भी बनाया होगा, जिसमें घूमना भी लोगों की बकेट लिस्ट का हिस्सा होगा। हम 5 ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे हर किसी को एक्सप्लोर करना चाहिए।
हिमाचल में लंबे समय से बनी सूखे जैसी चिंता अब क्रिसमस और न्यू ईयर पर भी खत्म होती नहीं दिख रही है। आमतौर पर क्रिसमस और नए साल के दौरान बर्फबारी देखने के लिए पर्यटक शिमला और मनाली का रुख करते हैं, लेकिन पिछले 3 सालों से इन शहरों में बर्फ नहीं पड़ी है।
दिल्ली की जहरीली हवा से चिंता में लोग राहत लेने पहाड़ों का रुख कर रहे हैं, इससे मनाली पर्यटकों से गुलजार है। बढ़ते AQI में जहां दिल्ली में सांस लेना मुश्किल भरा है, वहीं स्वच्छ हवा की चाहत ने टूरिज्म को रफ्तार दी।
मनाली में स्थित इस नदी की शांत और निर्मल घाटियाँ शहरी जीवन की भागदौड़ से दूर एक शांतिपूर्ण और ताज़गी भरा माहौल प्रदान करती हैं। जानें यहां कैसे पहुंचें?
हिमाचल प्रदेश के मौसम ने अचानक करवट बदली जिसके बाद ऊंचाई वाले इलाकों ने बुधवार तड़के बर्फ की सफेद चादर ओढ़ ली है। इस बर्फबारी ने पर्यटन कारोबारियों के चेहरे पर रौनक ला दी है।
सोशल मीडिया पर एक सड़क हादसे का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें एक कार अनियंत्रित होकर नीचे खाई में गिर गई। हादसे का यह वीडियो अचानक एक शख्स के कैमरे में कैद हो गया। मामला कुल्लू-मनाली राजमार्ग का बताया जा रहा है।
नागपुर से मनाली घूमने आए एक परिवार के साथ हादसा हो गया। यहां मनाली में जिप लाइन से लटकी बच्ची अचानक 30 फीट गहरी खाई में गिर गई। इसका वीडियो भी सामने आया है, जिसमे देखा जा सकता है कि जिप लाइन की केबल टूटने से यह हादसा हुआ है।
वीडियो में देखा जा सकता है कि नाबालिग लड़कों का झुंड दुकान के अंदर पहुंचता है और दो लड़के धारदार हथियार निकालकर दुकानदार को धमकाने लगते हैं। डर के मारे दुकानदार 30 हजार रुपये लड़कों को दे देता है।
कुल्लू की पर्यटन नगरी मनाली में इन दिनों विंटर कार्निवाल चल रहा है। बुधवार रात को कार्निवाल के दौरान मनु रंगशाला में प्रोग्राम चल रहा था और बैकस्टैज पर एक 19 साल के लड़के की हत्या कर दी गई। आरोपी ने बहस के बाद टूटी हुई कांच की बोतल से मृतक के गले पर हमला किया।
हिमाचल प्रदेश में मौसम बदल गया है। ताजा बर्फबारी से इलाके बर्फ की चादर से ढका हुए नजर आने लगे हैं। ऊपरी इलाकों में हुई बर्फबारी के चलते अब सर्दी और बढ़ने लगी है। मौसम विभाग के मुताबिक फिलहाल प्रदेश में मौसम राहत देने वाला नहीं है।
मनाली में बर्फबारी के बाद गाड़ियां फिसल रही हैं। इस वजह से जाम लग रहा है। कई गाड़ियां फिसलकर खाई में गिर जाती हैं। ऐसे में ड्राइवर और अन्य लोगों की जान को खतरा रहता है।
नए साल से पहले दिल्ली-एनसीआर के लोग बर्फबारी का आनंद लेने के लिए पहाड़ों की तरफ जा रहे हैं। इस बीच हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी से दुश्वारियां बढ़ गई हैं। साथ ही मौसम विभाग ने शुक्रवार शाम से रविवार दोपहर तक राज्य के कुछ हिस्सों में बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान जताया है।
क्रिसमस और नए साल से पहले दिल्ली-एनसीआर के लोग बर्फबारी का आनंद लेने के लिए पहाड़ों की तरफ जा रहे हैं। इस बीच हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी से हाल बेहाल है। यहां शिमला में 70 प्रतिशत होटल के कमरे भी फुल हो गए हैं।
जम्मू-कश्मीर से लेकर हिमाचल प्रदेश तक जमकर बर्फबारी हो रही है। ज्यादातर पहाड़ी इलाके बर्फ की सफेद चादर से ढके नजर आ रहे हैं। बर्फ पड़ते ही पर्यटकों के चेहरे खिल उठे और उनकी तादाद में भी इजाफा होना शुरू हो गया है।
हिमाचल प्रदेश बर्फ की सफेद चादर ओढ़ता जा रहा है और साथ में बढ़ने लगी हैं दुश्वारियां। यहां भारी बर्फबारी की वजह से सोलंग नाला और अटल टनल के बीच फंसी करीब 1000 गाड़ियां फंस गई थी। पूरी रात रेस्क्यू चलता रहा जिसके बाद बर्फबारी में फंसी टूरिस्ट की गाड़ियों को निकाला जा सका।
मनाली में लकड़ी से बना एक शानदार रिजॉर्ट आग की चपेट में आ गया। इसका वीडियो भी सामने आया है, जिसमें रिजॉर्ट को आग से जलते हुए देखा जा सकता है। इस रिजॉर्ट की कीमत करोड़ों में थी।
अनुभवी पैराग्लाइडर, मिसुरकोवा पिछले 6 वर्षों से पैराग्लाइडिंग कर रही थीं। वह मनाली में माढ़ी के पास पहाड़ों से टकरा गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, तेज हवाओं के कारण उसका ग्लाइडर से नियंत्रण खो गया था।
संपादक की पसंद
लेटेस्ट न्यूज़