PICS: दिल्ली की जहरीली हवा से जान छुड़ाने मनाली पहुंचे टूरिस्ट, देखें बाजार और भीड़ की तस्वीरें
PICS: दिल्ली की जहरीली हवा से जान छुड़ाने मनाली पहुंचे टूरिस्ट, देखें बाजार और भीड़ की तस्वीरें
दिल्ली की जहरीली हवा से चिंता में लोग राहत लेने पहाड़ों का रुख कर रहे हैं, इससे मनाली पर्यटकों से गुलजार है। बढ़ते AQI में जहां दिल्ली में सांस लेना मुश्किल भरा है, वहीं स्वच्छ हवा की चाहत ने टूरिज्म को रफ्तार दी।
Published : Dec 20, 2025 08:30 pm IST, Updated : Dec 20, 2025 08:33 pm IST
1/8Image Source : ANI
दिल्ली में बढ़ते वायु प्रदूषण के बीच इन दिनों सांस लेना मुश्किल हो रहा है। यहां हर सांस के साथ टेंशन बढ़ रही है। जैसे-जैसे दिल्ली का AQI खतरनाक लेवल पर पहुंच रहा है, वैसे-वैसे लोग राहत की खोज में शहर छोड़कर पहाड़ों की तरफ रुख कर रहे हैं। स्मॉग, घुटन और जलन से परेशान दिल्ली वाले अब राहत की सांस लेने हिमाचल प्रदेश के हिल स्टेशनों और खासतौर से मनाली जा रहे हैं।
2/8Image Source : ANI
बता दें कि हिमाचल प्रदेश का खूबसूरत टूरिस्ट प्लेस मनाली इन दिनों टूरिस्ट्स से गुलजार है। दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में पर्यटक यहां पहुंच रहे हैं, ताकि स्वच्छ वायु, ठंडा मौसम और नेचर के बीच कुछ दिन सुकून से बीतें। होमस्टे, होटल और रिसॉर्ट्स में बुकिंग्स भी तेज हो गई हैं। इससे टैक्सी, बस और टूर ऑपरेटर्स की भी चांदी है।
3/8Image Source : ANI
दिल्ली में AQI लगातार खतरनाक स्तर की तरफ बढ़ रहा है। यहां धुंध, सांस लेने में दिक्कत और आंखों में जलन आम है। खासकर बच्चों, बुजुर्गों और अस्थमा के मरीजों को दिक्कत हो रही है।
4/8Image Source : ANI
ऐसे में लोग राहत पाने के लिए वीकेंड पर पहाड़ों के लिए निकल गए हैं, जहां हवा दिल्ली के मुकाबले काफी साफ है। यह कहा जा सकता है कि दिल्ली की वायु प्रदूषण की समस्या हिमाचल प्रदेश के टूरिज्म के लिए राहत लाई है।
5/8Image Source : ANI
मनाली के होटल व्यापारियों के मुताबिक, वीकेंड और छुट्टियों के दौरान यहां होटल की ऑक्यूपेंसी तेजी से बढ़ जा रही है। दिल्ली-एनसीआर में काम करने वाले कई लोग तो वर्क फ्रॉम माउंटेंस के ऑप्शन को भी चुन रहे हैं, ताकि लंबे वक्त तक साफ हवा में रह सकें।
6/8Image Source : ANI
पर्यटकों की बढ़ती संख्या से लोकल इकॉनमी को लाभ हो रहा है, लेकिन इसके साथ ही ट्रैफिक, कचरा प्रबंधन और Environment पर दबाव जैसे चैलेंज भी सामने आ रहे हैं। लोकल प्रशासन पर्यटकों से अनुरोध कर रहा है कि वे जिम्मेदार बनें और नेचर को नुकसान न पहुंचाएं।
7/8Image Source : ANI
हालांकि, दिल्ली से मनाली की यह यात्रा एक कड़वे सच को भी उजागर करती है। जब तक एयर पॉल्यूशन का पक्का समाधान नहीं होगा, तब तक लोग स्वच्छ वायु की तलाश में यूं ही शहर को छोड़ते रहेंगे।
8/8Image Source : ANI
फिलहाल, मनाली के अलावा हिमाचल के अन्य हिल स्टेशन भी दिल्ली वालों के लिए आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। टूरिस्ट की भीड़ बाजारों में देखी जा रही है। वे सुहाने का मौसम का मजा लेते हुए दिख रहे हैं।