MANALI
-
मनाली विंटर कार्निवल में 19 साल के लड़के की हत्या, कांच की बोतल से गला रेता; लोग उठा रहे थे प्रोग्राम का लुत्फ
कुल्लू की पर्यटन नगरी मनाली में इन दिनों विंटर कार्निवाल चल रहा है। बुधवार रात को कार्निवाल के दौरान मनु रंगशाला में प्रोग्राम चल रहा था और बैकस्टैज पर एक 19 साल के लड़के की हत्या कर दी गई। आरोपी ने बहस के बाद टूटी हुई कांच की बोतल से मृतक के गले पर हमला किया।
राष्ट्रीय | Jan 23, 2025 04:49 pm IST -
हिमाचल घूमने जाने से पहले जान लें मौसम का हाल, कब-कब होगी बारिश-बर्फबारी? पढ़ें लेटेस्ट अपडेट
हिमाचल प्रदेश में मौसम बदल गया है। ताजा बर्फबारी से इलाके बर्फ की चादर से ढका हुए नजर आने लगे हैं। ऊपरी इलाकों में हुई बर्फबारी के चलते अब सर्दी और बढ़ने लगी है। मौसम विभाग के मुताबिक फिलहाल प्रदेश में मौसम राहत देने वाला नहीं है।
राष्ट्रीय | Jan 17, 2025 07:08 pm IST -
Advertisement
-
क्यों जानलेवा है कार से मनाली जाना! वीडियो देखकर समझ जाएंगे
मनाली में बर्फबारी के बाद गाड़ियां फिसल रही हैं। इस वजह से जाम लग रहा है। कई गाड़ियां फिसलकर खाई में गिर जाती हैं। ऐसे में ड्राइवर और अन्य लोगों की जान को खतरा रहता है।
राष्ट्रीय | Dec 28, 2024 10:19 am IST -
हिमाचल में बर्फबारी से दुश्वारियां बढ़ीं, NH समेत 134 सड़कें बंद; मनाली में फंसे हजारों सैलानी
नए साल से पहले दिल्ली-एनसीआर के लोग बर्फबारी का आनंद लेने के लिए पहाड़ों की तरफ जा रहे हैं। इस बीच हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी से दुश्वारियां बढ़ गई हैं। साथ ही मौसम विभाग ने शुक्रवार शाम से रविवार दोपहर तक राज्य के कुछ हिस्सों में बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान जताया है।
राष्ट्रीय | Dec 26, 2024 07:03 am IST -
Advertisement
-
शिमला के 70 प्रतिशत होटल फुल, बर्फबारी से हिमाचल में 233 सड़कें बंद; मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
क्रिसमस और नए साल से पहले दिल्ली-एनसीआर के लोग बर्फबारी का आनंद लेने के लिए पहाड़ों की तरफ जा रहे हैं। इस बीच हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी से हाल बेहाल है। यहां शिमला में 70 प्रतिशत होटल के कमरे भी फुल हो गए हैं।
राष्ट्रीय | Dec 24, 2024 09:42 pm IST -
PHOTOS: मनाली में बर्फ पर फिसलने लगी गाड़ियां, सड़क पर मिट्टी डालकर 1000 वाहनों को निकाला
जम्मू-कश्मीर से लेकर हिमाचल प्रदेश तक जमकर बर्फबारी हो रही है। ज्यादातर पहाड़ी इलाके बर्फ की सफेद चादर से ढके नजर आ रहे हैं। बर्फ पड़ते ही पर्यटकों के चेहरे खिल उठे और उनकी तादाद में भी इजाफा होना शुरू हो गया है।
देश | Dec 24, 2024 11:50 am IST -
Advertisement
-
मनाली में बर्फ ने रोका रास्ता, अटल टनल में फंसी 1000 गाड़ियां, पुलिस ने रात भर चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन
हिमाचल प्रदेश बर्फ की सफेद चादर ओढ़ता जा रहा है और साथ में बढ़ने लगी हैं दुश्वारियां। यहां भारी बर्फबारी की वजह से सोलंग नाला और अटल टनल के बीच फंसी करीब 1000 गाड़ियां फंस गई थी। पूरी रात रेस्क्यू चलता रहा जिसके बाद बर्फबारी में फंसी टूरिस्ट की गाड़ियों को निकाला जा सका।
राष्ट्रीय | Dec 24, 2024 07:08 am IST -
मनाली में लकड़ी से बना शानदार रिजॉर्ट जलकर खाक, करोड़ों में थी कीमत, सामने आया VIDEO
मनाली में लकड़ी से बना एक शानदार रिजॉर्ट आग की चपेट में आ गया। इसका वीडियो भी सामने आया है, जिसमें रिजॉर्ट को आग से जलते हुए देखा जा सकता है। इस रिजॉर्ट की कीमत करोड़ों में थी।
राष्ट्रीय | Dec 08, 2024 12:00 am IST -
Advertisement
-
मनाली में एक और विदेशी पैराग्लाइडर की मौत, हवा में उड़ते हुए पहाड़ों से टकरा गई; 48 घंटे में दूसरी घटना
अनुभवी पैराग्लाइडर, मिसुरकोवा पिछले 6 वर्षों से पैराग्लाइडिंग कर रही थीं। वह मनाली में माढ़ी के पास पहाड़ों से टकरा गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, तेज हवाओं के कारण उसका ग्लाइडर से नियंत्रण खो गया था।
राष्ट्रीय | Oct 31, 2024 02:31 pm IST -
चंडीगढ़-मनाली राजमार्ग में भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने 6 गाड़ियों को मारी टक्कर, चकनाचूर हुए वाहन
हादसे के बाद दुर्घटना स्थल पर चीख-पुकार मच गई। घायलों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि तेज रफ्तार ट्रक टमाटर से लदा हुआ था। ट्रक का ड्राइवर नियंत्रण खो चुका था और इसके चलते सामने जा रही गाड़ियों पर जोरदार टक्कर मार दी।
पंजाब | Jun 18, 2024 08:04 am IST -
Advertisement
-
श्रीदेवी की तरह साड़ी पहने पहाड़ों पर नाचना चाहती थी महिला, 40 साल बाद पूरा हुआ सपना, बेटे ने शेयर किया Video
पहाड़ों पर डांस करते हुए एक उम्रदराज महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर इन दिनों जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में बताया गया है कि महिला ने आखिरकार अपने 40 साल पुराने सपने को पूरा कर लिया।
वायरल न्यूज | May 18, 2024 02:55 pm IST -
बॉयफ्रेंड का खौफनाक खूनी खेल, पहले मनाली घुमाया, फिर मर्डर कर बैग में पैक कर दी लाश, ऐसे खुला पूरा राज
भोपाल निवासी लड़की 13 मई को हरियाणा के युवक के साथ घूमने मनाली पहुंची थी। 15 मई को युवक एक बड़ा सा बैग वाहन में लेकर जा रहा था। जब होटल स्टाफ ने युवती के बारे में पूछा तो उसने बताया कि वह लेह गई है।
राष्ट्रीय | May 17, 2024 08:04 am IST -
Advertisement
-
शराबियों पर मेहरबान हुई हिमाचल सरकार! नशे में टल्ली होने वालों को अब जेल नहीं होटल पहुंचाएगी पुलिस
हिमाचल प्रदेश जाने वालों के लिए खुशखबरी है। अब अगर आप शिमला या मनाली में सड़क पर नशे में झूमते पाए गए तो पुलिस आपको नहीं पकड़ेगी।
राष्ट्रीय | Dec 26, 2023 01:07 pm IST -
हिमाचल प्रदेश: कुल्लू में रशियन कपल की बिना कपड़ों के डेडबॉडी मिलने से हड़कंप, चरस भी बरामद
हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक रशियन कपल की डेडबॉडी मणिकरण के पास एक तालाब में बरामद की गई। इस कपल के शरीर पर कपड़े नहीं थे। युवती का शव गर्म पानी के कुंड में मिला जबकि पुरुष का शव तालाब के बाहर पड़ा था।
राष्ट्रीय | Nov 18, 2023 12:15 pm IST -
Advertisement
-
हिमाचल प्रदेश: 7 दोस्तों पर कहर बनकर टूटी कुल्लू-मनाली में मची तबाही, 4 की मौत, 3 लापता
7 जुलाई को ब्यावर से कुल्लू-मनाली के लिए 7 दोस्तों का एक ग्रुप घूमने गया था। वे सभी बादल फटने के कारण त्रासदी का शिकार हो गए।
राष्ट्रीय | Jul 16, 2023 07:23 am IST -
मनाली में भीषण बारिश के बीच येलो अलर्ट जारी, फ्लैश फ्लड की संभावना
मनाली में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने लगा है। आज सुबह से ही मनाली में बारिश देखने को मिल रही है। इस कारण मनाली में येलो अलर्ट भी जारी किया गया है।
राष्ट्रीय | Jul 15, 2023 07:42 am IST -
Advertisement
-
हिमाचल प्रदेश: मनाली में आई बाढ़ में फंसे पर्यटक, ड्रोन से लिए गए VIDEO में दिखी जलप्रलय
हिमाचल प्रदेश के मनाली में बाढ़ की वजह से हालात बिगड़ रहे हैं। पर्यटक यहां फंस गए हैं और उनके पास घर जाने का विकल्प नहीं है। बिजली और इंटरनेट ना होने की वजह से उनका घरवालों से संपर्क भी टूट रहा है।
राष्ट्रीय | Jul 12, 2023 07:26 am IST -
हिमाचल प्रदेश में बाढ़ ने मचाई तबाही, देखते ही देखते नदी में समा गई पूरी बिल्डिंग, सामने आया VIDEO
हिमाचल प्रदेश में बाढ़ की वजह से हालात बिगड़ते जा रहे हैं। मनाली में ब्यास नदी के किनारे नदी में एक पूरी इमारत की ढह गई। इसका वीडियो भी सामने आया है।
राष्ट्रीय | Jul 10, 2023 11:59 am IST -
मनाली में युवकों को महिला दोस्तों के साथ बिताना था टाइम, एयरपोर्ट पर फोन करके बोल दिया कि फ्लाइट में बम है
पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू की। जांच के दौरान इस मामले कुछ ऐसे तथ्य सामने आए कि पुलिस भी उन्हें जानकर हैरान हो गई। जब फ्लाइट की जांच के दौरान उसमे कुछ नहीं मिला तो पुलिस ने मामला दर्ज किया और जिस नंबर से कॉल आया उसे सर्विलांस पर रखा।
दिल्ली | Jan 13, 2023 10:15 pm IST -
हिमाचल प्रदेश की गोद में बसे ये खूबसूरत पर्यटन स्थल आपकी यात्रा को बना देंगी हमेशा के लिए यादगार
हिमाचल प्रदेश में घूमने लायक जगहों की कमी नहीं है। चलिए आज हम आपको यहाँ के कुछ बेहतरीन पर्यटन स्थल के बारे में बताते हैं।
सैर-सपाटा | Dec 07, 2022 11:51 pm IST