1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. श्रीदेवी की तरह साड़ी पहने पहाड़ों पर नाचना चाहती थी महिला, 40 साल बाद पूरा हुआ सपना, बेटे ने शेयर किया Video

श्रीदेवी की तरह साड़ी पहने पहाड़ों पर नाचना चाहती थी महिला, 40 साल बाद पूरा हुआ सपना, बेटे ने शेयर किया Video

 Written By: Pankaj Yadav
 Published : May 18, 2024 02:54 pm IST,  Updated : May 18, 2024 02:55 pm IST

पहाड़ों पर डांस करते हुए एक उम्रदराज महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर इन दिनों जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में बताया गया है कि महिला ने आखिरकार अपने 40 साल पुराने सपने को पूरा कर लिया।

वायरल हो रहा आंटी का डांस- India TV Hindi
वायरल हो रहा आंटी का डांस Image Source : SOCIAL MEDIA

बॉलीवुड फिल्मों में भारत के लोगों को सपने देखना सिखाया। जीवन को बेहतर ढंग से जीना सिखाया। आज भारत के हर युवा की चाहत होती है कि उसकी भी जिंदगी बॉलीवुड फिल्मों और उसके हीरो-हीरोइन की तरह हो। समय भले बदल गया हो लेकिन आज भी बॉलीवुड फिल्मों का क्रेज खत्म नहीं हुआ है। अब आप यश चोपड़ा की फिल्म चांदनी को ही उठा लीजिए। इस फिल्म में श्रीदेवी एक्ट्रेस थीं। फिल्म में वह सिफॉन की साड़ी पहने पहाड़ों पर नाचते हुए दिखती है। इस सीन को अपनी वास्तविक जीवन में जीना आज भी कई लड़कियों का सपना है। पहले भी लड़कियों का यह सपना होता था कि वह किसी पहाड़ पर चढ़कर श्रीदेवी की तरह डांस करे।

वादियों के बीच पहाड़ों पर आंटी जी का डांस

अब इन आंटी जी को ही देख लीजिए। इन्होंने भी यही सपना देखा था कि किसी दिन वादियों के बीच पहाड़ों पर श्रीदेवी की तरह डांस करूंगी। आंटी ने अपना यह सपना पूरा किया 40 सालों बाद। जिनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि आंटी जी लाल कलर की साड़ी पहने मनाली की वादियों में श्रीदेवी और ऋषि कपूर की क्लासिक फिल्म 'चांदनी' के फेमस गाने 'तेरे मेरे होठों पर' डांस करते हुए नजर आ रही हैं। वीडियो में डांस करते हुए महिला की खुशी देख सच में यह लग रहा है कि कोई लड़की 40 साल बाद अपने जवानी के दिनों को जी रही है। आंटी जी अपने इस ड्रीम को पूरा करते हुए बहुत खुश नजर आ रही है। 

वीडियो पर शॉपिंग एप Ajio ने भी किया कमेंट

वीडियो को उनके बेटे आवी वाडेकर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर किया है। आंटी के बेटे ने वीडियो के टाइटल में लिखा है- मेरी मम्मी का 40 साल पुराना बॉलीवुड ड्रीम। वहीं, कैप्शन में लिखा है- उम्र सिर्फ एक संख्या है, अपने सपनों को पूरा करने के लिए हमेशा आगे बढ़ते रहना चाहिए। वीडियो को खबर लिखे जाने तक लाखों लोगों ने देखा और लाइक किया है। जबकि तमाम लोग इस वीडियो पर खूब प्यारा-प्यारा कमेट कर रहे हैं। इसी बीच शॉपिंग एप Ajio ने भी कमेंट करते हुए लिखा है- आपको एक महिला साड़ी में दिखी, हमें एक छोटी बच्ची अपना सपना पूरा करते हुए दिख रही है।

ये भी पढ़ें:

VIDEO - पत्नी के साथ होते हुए भी शख्स दूसरी महिला पर डाल रहा था डोरे, दाल गलने से पहले ही लग गया चूना

VIDEO: खेत से चिड़ियों को भगाने के लिए शख्स ने लगाया था डरावना पुतला, अब लग रहा है पूरा गांव ही खाली हो जाएगा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।