नया साल नई उम्मीदें लेकर आता है। हर कोई यही चाहता है कि नया साल सकारात्मकता, सौभाग्य और नई ऊर्जा के साथ हो। नए साल में हर इंसान के अपने कुछ गोल्स होंगे। लेकिन एक प्लान हर किसी की लिस्ट में होता है वो है घूमने का। नए साल लोग नई जगहों को एक्सप्लोर करने का प्लान बनाते हैं। अगर आप भी नए साल में घूमने का प्लान बना रहे हैं तो आपकी बकेट लिस्ट में ये 5 जगहें जरूर होनी चाहिए। चलिए जानते हैं कौन सी वो 5 जगहें हैं जिसे हर किसी को एक्सप्लोर करना चाहिए।
शिलांग, मेघालय
पूर्व का स्कॉटलैंड” कहे जाने वाले शिलांग के हरे भरे पहाड़ और झड़ने पर्यटकों का मन मोह लेते हैं। नए साल में इसे आप अपनी बकेट लिस्ट में जरूर शामिल करें। यहां की खूबसूरती पर्यटकों को अपनी तरफ आकर्षित करते हैं। यहां आप कैवेरी फॉल्स, एम्ब्रोसिया लेक और लेडी हैडिंग जैसी जगहों का लुत्फ उठा सकते हैं।
महाबलेश्वर, महाराष्ट्र
महाराष्ट्र का यह हिल स्टेशन अपने स्ट्रॉबेरी फार्म और खूबसूरत वादियों के लिए दुनियाभर में मशहूर है। मुंबई या उसके आस पास रहने वाले लोग अक्सर यहां एक्सप्लोर करते हैं। लेकिन अगर आप यहां अब तक नहीं गए हैं तो नए साल इस जगह पर जरूर जाएं। यहां आप स्ट्रॉबेरी फार्म घूमना, किंग्स पॉइंट से सूर्यास्त देखना न भूलें।
वाराणसी
वाराणसी (काशी), सबसे पवित्र शहरों में से एक, अपने घाटों, मंदिरों और आध्यात्मिक माहौल के लिए प्रसिद्ध है। यहां श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के दर्शन के लिए विदेशों से भी श्रद्धालु आते हैं। यह भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है और वाराणसी का सबसे महत्वपूर्ण धार्मिक स्थल है। मंदिर का स्वर्ण शिखर और इसकी अद्भुत वास्तुकला भक्तों को मंत्रमुग्ध कर देती है। हाल ही में बने काशी विश्वनाथ कॉरिडोर ने गंगा नदी से मंदिर तक के मार्ग को बहुत भव्य और सुलभ बना दिया है। साल की शुरुआत यहां से करना सुकून, आध्यात्मिक और पावन तरीके से होगा।
गोवा
गोवा, भारत का सबसे छोटा राज्य होने के बावजूद पर्यटन के लिहाज से बेहद खूबसूरत है। यहां की खूबसूरती को अक्सर नॉर्थ गोवा (North Goa) और साउथ गोवा (South Goa) में बांटकर देखा जाता है। यहां आप बीचों का आनंद ले सकते हैं। गोवा के मशहूर बागा बीच नाइटलाइफ़, वॉटर स्पोर्ट्स (पैरासेलिंग, जेट स्की) और बेहतरीन सी-फूड के लिए प्रसिद्ध है।
मनाली
मनाली, हिमाचल प्रदेश का एक बेहद खूबसूरत हिल स्टेशन है जो अपनी बर्फीली पहाड़ियों और शांत वातावरण के लिए जाना जाता है। चाहे आप एडवेंचर के शौकीन हों या शांति की तलाश में हों, मनाली में आपको सबकुछ मिलेगा। यहां आप एडवेंचर एक्टिविटी भी कर सकते हैं।
| ये भी पढ़ें: |
|
विदेशी टूरिस्ट ने दक्षिण भारत की इस जगह को बताया बेस्ट ट्रैवल डेस्टिनेशन, गोवा को मिली इतनी रेटिंग |