1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. मनाली से दिल्ली जा रही बस का भीषण एक्सीडेंट, 15 यात्री घायल, एक की बाजू कटी

मनाली से दिल्ली जा रही बस का भीषण एक्सीडेंट, 15 यात्री घायल, एक की बाजू कटी

 Reported By: Puneet Pareenja, Edited By: Subhash Kumar
 Published : May 15, 2026 09:41 am IST,  Updated : May 15, 2026 10:34 am IST

मनाली से दिल्ली के लिए जा रही एक बस शुक्रवार को सुबह-सुबह हादसे का शिकार हो गई है। जानकारी के अनुसार ये हादसा ट्रक को ओवरटेक करते समय हुआ है जिसमें 15 लोग घायल बताए जा रहे हैं।

Manali to Delhi bus accident	- India TV Hindi
बस हुई हादसे का शिकार। Image Source : REPORTER

हिमाचल प्रदेश के मनाली से दिल्ली जा रही एक निजी बस शुक्रवार को भीषण हादसे का शिकार हो गई है। सामने आई जानकारी के अनुसार, ये हादसा तड़के करीब 4 बजे के करीब हुआ है। ये हादसा लाइट प्वाइंट के पास तब हुआ जब बस  चालक ट्रक को ओवरटेक करने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान बस अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

घायलों को अस्पताल भेजा गया

मनाली से दिल्ली जा रही बस के हादसे का शिकार होने की सूचना मिलते ही सड़क सुरक्षा फोर्स मौके पर पहुंची और राहत व बचाव कार्य शुरू किया। रेस्क्यू टीम ने सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला और घायलों को तुरंत डेराबस्सी सिविल अस्पताल पहुंचाया। हादसे के बाद कुछ समय के लिए मौके पर अफरा-तफरी का माहौल रहा। पुलिस इस हादसे के मामले की जांच में जुटी हुई है।

एक यात्री की बाजू कट गई

इस दर्दनाक हादसे में बस में सवार करीब 14 से 15 यात्रियों को चोटें आई हैं। जानकारी के अनुसार, इस हादसे में एक यात्री गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसकी बाजू कट गई है। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर घायल को डेराबस्सी सिविल अस्पताल पीजीआई  रेफर कर दिया गया।

ये भी पढ़ें- हिमाचल में चलती बस में ड्राइवर को आया हार्ट अटैक, जानिए फिर क्या हुआ? हादसे के दौरान 40 यात्री थे सवार-VIDEO

फायर सिस्टम और इमरजेंसी एग्जिट की जांच किए बिना नहीं होगा स्लीपर बसों का रजिस्ट्रेशन, एक-एक बस की जांच करेगी सरकार

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत