1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. हिमाचल प्रदेश: कुल्लू-मनाली में सड़कों पर लगी गाड़ियों की लंबी कतारें, VIDEO देखकर बदल देंगे घूमने का प्लान

हिमाचल प्रदेश: कुल्लू-मनाली में सड़कों पर लगी गाड़ियों की लंबी कतारें, VIDEO देखकर बदल देंगे घूमने का प्लान

 Written By: Rituraj Tripathi @riturajfbd
 Published : Jun 13, 2026 09:15 pm IST,  Updated : Jun 13, 2026 09:52 pm IST

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू-मनाली में वीकेंड की वजह से बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंच रहे हैं, जिस वजह से सड़कों पर वाहनों की लंबी कतारें लगी हैं।

Kullu, Manali- India TV Hindi
कुल्लू-मनाली में वाहनों की लंबी कतारें Image Source : ANI

मनाली: हिमाचल प्रदेश का कुल्लू-मनाली एक प्रसिद्ध टूरिस्ट प्वाइंट है, जहां लाखों की संख्या में पर्यटक घूमने आते हैं। वीकेंड में यहां आने वाले पर्यटकों की संख्या में तेजी से इजाफा होता है, जिसकी वजह से कई बार सड़कों पर वाहनों की लंबी कतारें दिखाई देती हैं और कई बार भीषण जाम भी लग जाता है।

ताजा मामला ये है कि कुल्लू-मनाली में रोड्स पर वाहनों की लंबी कतारें हैं और वह चींटी की रफ्तार से आगे बढ़ पा रहे हैं। इसका एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें सड़क पर वाहनों की लंबी कतार दिखाई दे रही है और वाहन बहुत धीमी गति से आगे पढ़ पा रहे हैं। वीकेंड होने की वजह से बड़ी संख्या में पर्यटक कुल्लू-मनाली पहुंच रहे हैं।

कुल्लू-मनाली में क्यों लगता है जाम?

कुल्लू-मनाली एक खूबसूरत जगह है, जहां बर्फ भी पड़ती है और खूबसूरत नजारे भी देखने को मिलते हैं। ऐसे में यहां ओवरटूरिज्म होता है, जिसकी वजह से जाम लगता है। पहाड़ी क्षेत्र होने की वजह से यहां की सड़कें संकरी हैं और पर्यटक ज्यादातर अपने वाहनों से यहां आते हैं। 

संकरी सड़कें ओवर टूरिज्म का भार नहीं सह पातीं और जाम की स्थिति हो जाती है। कई बार जाम कई घंटों के लिए भी लग जाता है और पर्यटकों की हालत खराब हो जाती है। यहां सबसे ज्यादा पर्यटकों की संख्या मई से जुलाई के बीच होती है क्योंकि जहां दूसरे प्रदेशों में भीषण गर्मी पड़ रही होती है, वहीं मनाली में मौसम अच्छा रहता है। इसके अलावा दिसंबर और जनवरी में भी बड़ी संख्या में यहां टूरिस्ट पहुंचते हैं क्योंकि इस समय साल का अंत और साल की शुरुआत भी होती है और बर्फबारी भी होती है।

जाम से बचने के लिए क्या करें?

अगर आप कुल्लू-मनाली घूमने के लिए जाना चाहते हैं तो सुबह जल्दी निकलें और लोकल टैक्सी या बस का इस्तेमाल करें। इस दौरान ट्रैफिक अपडेट चेक करते रहें और पब्लिक ट्रांसपोर्ट को ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल करने की कोशिश करें क्योंकि अगर हर आदमी अपने वाहन से यहां जाना चाहेगा तो जाम की स्थिति बनेगी। 

इसके अलावा वीकेंड पर जाने की बजाय वीकडे में जाएं। इस दौरान भीड़ कम होती है और जाम भी नहीं मिलता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत