1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. थरूर बोले- गांधी जयंती पर धरना करो, खरगे बोले- आप भी आ जाइए, सिर्फ अंग्रेजी अखबारों में लेख मत लिखते रहिए

थरूर बोले- गांधी जयंती पर धरना करो, खरगे बोले- आप भी आ जाइए, सिर्फ अंग्रेजी अखबारों में लेख मत लिखते रहिए

 Reported By: Vijai Laxmi,  Written By: Khushbu Rawal
 Published : Sep 29, 2026 07:21 pm IST,  Updated : Sep 29, 2026 07:37 pm IST

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और तिरुवनंतपुरम सांसद शशि थरूर के बीच मंगलवार को CWC की बैठक के दौरान एक हल्का-फुल्का लेकिन चर्चित राजनीतिक संवाद सामने आया है। थरूर के सुझाव पर खरगे ने ऐसा जवाब दिया कि मीटिंग में शामिल नेताओं के चेहरे पर मुस्कान आ गई और वे हंस पड़े।

tharoor and kharge- India TV Hindi
शशि थरूर और मल्लिकार्जुन खरगे। Image Source : PTI

केरल के तिरुवनंतपुरम से कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने आज कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) की बैठक में सुझाव दिया कि पार्टी को गांधी जयंती पर एक बड़ा धरना प्रदर्शन करना चाहिए। इस पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा आप भी धरने में पार्टिसिपेट करिएगा, सिर्फ अंग्रेजी अखबारों में ही लेख मत लिखिएगा। इतना सुनते ही बैठक में मौजूद नेता हंस पड़े।

थरूर ने धरने का सुझाव दिया तो खरगे ने ये कह दिया

दरअसल, मंगलवार को कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक लगभग ढाई घंटे तक चली, जिसमें कई नेताओं ने राहुल गांधी की तारीफ की। बैठक में पार्टी की भविष्य की कार्ययोजना पर भी विचार-विमर्श हुआ। इसके साथ ही बीच-बीच में हल्की-फुल्की बातचीत और हंसी-मजाक का माहौल भी बना।  

जब शशि थरूर ने सुझाव दिया कि कांग्रेस को महात्मा गांधी की जयंती पर कोई कार्यक्रम आयोजित करना चाहिए। उन्होंने तर्क दिया कि अगर ऐसा नहीं किया गया तो बीजेपी इस मौके का इस्तेमाल अपनी छवि बनाने के लिए कर सकती है। तभी खरगे ने थरूर की ओर मुड़कर पूछा कि अगर पार्टी ऐसा कोई कार्यक्रम आयोजित करती है, तो क्या वे सच में उसमें शामिल होंगे या फिर उन्हें सिर्फ X पर देखा जाएगा और अंग्रेजी अखबारों में उनके लेख पढ़े जाएंगे। यह सुनते ही कई नेताओं के चेहरे पर मुस्कान आ गई और वे हंस पड़े। 

पिछली बैठक में भी थरूर पर कसा था तंज

बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब मल्लिकार्जुन खरगे ने शशि थरूर पर तंज कसा है। इससे पहले पिछली कांग्रेस वर्किंग कमेटी मीटिंग में भी खरगे ने बिना नाम लिए कहा था कि हरिद्वार में हुए उनके अपमान पर अंग्रेजी अखबारों के लेख लिखने वाले और सूट पहनने वाले नेताओं ने कुछ नहीं कहा। थरूर पर सीधे तंज कसते हुए खरगे ने कहा था, "अच्छे दिखने वाले नेता जो टीवी पर लोकप्रिय हैं और अखबारों में लेख लिखते हैं उन्हें भी शुद्धिकरण के मुद्दे को उसी भावना के साथ उठाना चाहिए था।''

वहीं, पिछले साल पीएम मोदी की तारीफ करते हुए शशि थरूर ने एक लेख लिखा था, जिसे लेकर कांग्रेस के अंदर मतभेद की बात सामने आई थी। खुद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने शशि थरूर को लेकर चुटकी ली थी।

यह भी पढ़ें-

Quockerwodger... शशि थरूर ने X फिर लिखी ऐसी इंग्लिश, इस शब्द के जरिए सरकार पर कसा तंज, मतलब भी बताया

'शिव गरीबों के भगवान हैं और राम अमीरों के', तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का विवादित बयान

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत।