1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. हिमाचल में बदला मौसम, इन जिलों में बारिश के साथ हुई बर्फबारी, बिछी सफेद चादर

हिमाचल में बदला मौसम, इन जिलों में बारिश के साथ हुई बर्फबारी, बिछी सफेद चादर

 Published : Oct 22, 2025 01:23 pm IST,  Updated : Oct 22, 2025 01:23 pm IST

हिमाचल प्रदेश के मौसम ने अचानक करवट बदली जिसके बाद ऊंचाई वाले इलाकों ने बुधवार तड़के बर्फ की सफेद चादर ओढ़ ली है। इस बर्फबारी ने पर्यटन कारोबारियों के चेहरे पर रौनक ला दी है।

lahaul spiti snowfall- India TV Hindi
लाहौल और स्पीति में बर्फबारी। Image Source : PTI

शिमला: हिमाचल प्रदेश के लाहौल और स्पीति जिले तथा मनाली के ऊंचे इलाकों में ताजा बर्फबारी हुई, जिससे न्यूनतम तापमान में गिरावट आई। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। बर्फबारी से मनाली और लाहौल-स्पीति के पर्यटन से जुड़े हितधारकों के चेहरे खिल उठे हैं, क्योंकि उन्हें पर्यटकों की संख्या में वृद्धि की उम्मीद है।

कल कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार, आज और कल 23 अक्टूबर भी राज्य के ऊंचे पर्वतीय इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है। लाहौल-स्पीति, किन्नौर, चंबा और कुल्लू जिले के ऊंचे इलाकों में हल्की बर्फबारी की संभावना है। वहीं, कांगड़ा, मंडी, शिमला, सोलन और सिरमौर जिलों में बहुत हल्की बारिश के आसार हैं। हालांकि, 24 से 28 अक्टूबर तक पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहने का अनुमान है।

manali snowfall
Image Source : PTIमनाली में बर्फबारी

लाहौल-स्पीति के ताबो में तापमान शून्य से 0.7 डिग्री नीचे 

शिमला मौसम कार्यालय ने बताया कि राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हुई। मनाली में 12 मिलिमीटर, भरमौर में 11.5 मिमी, केलांग में 6 मिमी, भुंतर में 3.6 मिमी, सेओबाग में 2.4 मिमी, पालमपुर में 2 मिमी, कुकुमसेरी में 1.2 मिमी बारिश दर्ज की गई। जनजातीय लाहौल और स्पीति जिले के ताबो में रात का न्यूनतम तापमान शून्य से 0.7 डिग्री नीचे दर्ज किया गया, जबकि कुकुमसेरी में 0.4 डिग्री, केलोंग में 1.8 डिग्री और कल्पा में 4.9 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। (भाषा इनपुट्स के साथ)

यह भी पढ़ें-

22 अक्टूबर का मौसमः देश के इन राज्यों में अगले 24 घंटे के दौरान गरज के साथ भारी बारिश की चेतावनी, चलेगी तेज हवाएं

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत