1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. ईश्वर सब कुछ दे पर इतना कॉन्फिडेंस न दे, वायरल Video देख आप भी यही कहेंगे

ईश्वर सब कुछ दे पर इतना कॉन्फिडेंस न दे, वायरल Video देख आप भी यही कहेंगे

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Apr 06, 2026 03:18 pm IST,  Updated : Apr 06, 2026 03:18 pm IST

एक ऐसा वीडियो अभी वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आपके दिमाग में एक ही ख्याल आएगा कि लोगों को ऐसा कॉन्फिडेंस कहां से आता है और खुद के पास ऐसा कॉन्फिडेंस ने होने के लिए खुश होंगे।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : X/@COMRADE6989

सोशल मीडिया एक ऐसी जगह है जहां आपको देश-दुनिया की तमात अच्छी और खूबसूरत चीजें देखने को मिलेंगी और इसके साथ ही साथ ऐसी अतरंगी हरकतें और चीजें भी देखने को मिलेंगी जो आपको पसंद नहीं आएंगी या फिर हंसी आएगी। आप अगर सोशल मीडिया पर हैं और हर दिन एक्टिव रहते हैं तो फिर ऐसे खूब सारे वीडियो देखे ही होंगे क्योंकि ऐसे वीडियो वायरल बहुत होते हैं। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में क्या नजर आया और फिर लोगों की प्रतिक्रिया बताएंगे।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है वो किसी की शादी के दौरान का है। वीडियो में नजर आ रहा है कि दूल्हा-दुल्हन स्टेज पर बैठे हुए हैं और तभी एक लड़का स्टेज पर चढ़ता है। उसने जिम जाकर अच्छी बॉडी बना ली है तो वो स्टेज पर अपनी बॉडी का प्रदर्शन करने लगता है। शादी देखने जितने भी लोग आए हुए हैं, वो उन्हीं के सामने ही अपना बैक और बाइसेप्स दिखाने लगता है। कैमरामैन उसका वीडियो बनाता हुआ भी दिख रहा है। वहीं पीछे से जिस शख्स ने वीडियो बनाया, वो वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @Comrade6989 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है और शख्स ने कैप्शन में अपना रिएक्शन भी दिया है। कैप्शन में लिखा है, 'ईश्वर सब कुछ दे पर इतना कॉन्फिडेंस न दे। जरूर ये दूल्हे का साला होगा।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को कई हजार लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने रिएक्ट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- ऐसी जगह पर खाना पीना जल्दी खा के निकल जाया करिए, पता नहीं कब बारात वापस हो जाए। दूसरे यूजर ने लिखा- बकलोल है। तीसरे यूजर ने लिखा- कहां से लाते हैं लोग इतना कॉन्फिडेंस।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

छत पर सो रहा था आदमी और तभी पहुंच गया बंदर, फिर जो हुआ उस कारण Video हुआ वायरल

कैरम खेलने का तरीका भी अपग्रेड कर दिया मगर फिर भी कुछ नहीं हुआ, देखिए वायरल Video

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।