1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. इस आदमी ने दुकान पर किया ऐसा काम कि आप भी हैरान हो जाएंगे, Video देखिए तो सही

इस आदमी ने दुकान पर किया ऐसा काम कि आप भी हैरान हो जाएंगे, Video देखिए तो सही

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Apr 08, 2026 05:58 pm IST,  Updated : Apr 08, 2026 05:58 pm IST

एक ऐसे टाइप का वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जो आपने पहले नहीं देखा होगा और वीडियो देखने के बाद कई सारे लोगों ने भी अपना रिएक्शन दिया है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : X/@IMMEMESUPPLIER & @MANBEINGHAPPY

सोशल मीडिया पर वैसे तो हर दिन कई सारे वीडियो पोस्ट होते हैं और उसमें से कई सारे वायरल भी हो जाते हैं मगर कभी-कभी कुछ ऐसे वीडियो वायरल होते हुए दिख जाते हैं कि उन्हें कितनी बार भी देखो, मन नहीं भरता है। आप भी तो सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते ही होंगे और आपके साथ भी ऐसा कई बार होता ही होगा। अभी दो वीडियो वायरल हो रहे हैं और दोनों वीडियो में कंटेंट एक ही है, बस लोग दुकान अलग-अलग है। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में ऐसा क्या है जो वीडियो वायरल हो गया।

वायरल वीडियो में क्या नजर आया?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक आदमी दुकान पर जाता है और वहां बैठी आंटी से एक चिप्स लेता है। इसके बाद ऑनलाइन पे करने की बात करता है मगर बाद में बोलता है कि हो नहीं रहा है। इसके बाद वो आंटी को चिप्स का पैकेट दिखाते हुए पूछता है कि इसमें कैश निकलता है न और इस बात पर आंटी बोलती हैं कि पता नहीं, पीछे लिखा होगा। इसके बाद वो पूछता है कि इस फाड़ दूं तो आंटी मना करती हैं मगर वो फिर भी उसे फाड़ देता है। अंत में उस पैकेट में से 100 रुपए निकालकर वो आंटी को दिखाता है और आंटी भी हैरान हो जाती है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जिस शख्स का वीडियो देखा, उसका एक और वीडियो वायरल हो रहा है और उस वीडियो में भी थीम यही है। इस बार वो दूसरे दुकान पर जाकर यह करता है। आप एक बार वो वीडियो भी देखिए।

यहां देखें वह दूसरा वीडियो

आपने अभी जो दो वीडियो देखे उसमें से एक @ImMemesupplier और दूसरा @ManBeingHappy नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को देखने के बाद लोगों ने रिएक्ट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- आंटी ने बाद में सारे फाड़ दिए होंगे। दूसरे यूजर ने लिखा- अब आंटी सब पैकेट फाड़ देंगी। तीसरे यूजर ने लिखा- आंटी ज्यादा शानपट्टी नहीं।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

ये बिल्कुल अलग ही लेवल का बच्चा है, Video का अंत आपको कर देगा हैरान

क्या आपने कभी देखे हैं ऐसे कस्टमाइज्ड जूते, Video ने खींचा लोगों का ध्यान

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।