आज के दौर में हर किसी के हाथ में स्मार्ट फोन है। लोग फोन का यूज भी खूब करते हैं और उसमें से एक यूज वीडियो बनाने के लिए भी होता है। लोगों को जब भी कभी कुछ अलग या फिर बहुत ही अच्छा या फिर बहुत ही अनोखा दिखता है तो लोग तुरंत उसे रिकॉर्ड करके पोस्ट कर देते हैं। इसके अलावा कुछ लोग खुद अपना वीडियो बनाकर पोस्ट करते हैं और कभी-कभी उन्हीं में से कुछ वीडियो वायरल हो जाते हैं। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।
Related Stories
वायरल वीडियो में क्या दिखा?
किसी भी इंसान के घर में जब बच्चे का जन्म होता है तो उसके चेहरे पर खुशी का ठिकाना नहीं रहता है और सभी को फोन करके खुशी के साथ बताता है कि बेटी या फिर बेटा हुआ है। लेकिन एक शख्स ने इस खुशी को पूरे शहर में बता दिया और इसके लिए उसने अलग तरीका अपनाया। वीडियो में दिख रहा है कि दो अलग-अलग गाड़ियों पर पीछे एक पोस्टर लगा हुआ है जिस पर 'बेटी हुई है' लिखा है और गाड़ी को सजाया हुआ है। दोनों गाड़ियों सड़क पर चल रही हैं और लोगों को पता चल रहा है कि इस इंसान के घर में बेटी का जन्म हुआ है। वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर rjneeraj नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 7.1 मिलियन लोगों ने लाइक किया है। वीडियो को देखने के बाद बहुत सारे लोगों ने रिएक्ट करते हुए शख्स को बधाई दी है।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
दीदी ने तो एकदम से जज्बात ही बदल दिए, वायरल Video देख आपको भी आएगी हंसी
इस आदमी ने दुकान पर किया ऐसा काम कि आप भी हैरान हो जाएंगे, Video देखिए तो सही