सोशल मीडिया पर हर दिन कई सारे वीडियो पोस्ट होते हैं और उसमें से कई सारे वायरल भी जाते हैं जिन्हें देखने के बाद लोग अपना-अपना रिएक्शन भी देते हैं। आमतौर पर सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा हंसी-मजाक और लोगों के जुगाड़ देखने को मिलते हैं मगर कभी-कभी कुछ ऐसे वीडियो भी वायरल हो जाते हैं जिन्हें देखने के बाद लोगों को डर लग जाए। आप भी अगर सोशल मीडिया पर हर दिन एक्टिव रहते हैं तो ऐसे कई सारे वीडियो देखे ही होंगे। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको बताते हैं कि उस वीडियो में क्या है।
वायरल वीडियो में क्या नजर आया?
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा उसमें नजर आता है कि एक शख्स अपनी स्कूटी पर बैठा हुआ है। वो अपनी स्कूटी को मोड़ रहा है। तभी नजर आता है कि एक कुत्ता सामने से भागते हुए आता है और वो स्कूटी के पास आकर रुकता है और तुरंत उस शख्स को काट लेता है। कुत्ता उस आदमी के पैर पर काटता है और उससे बचने के लिए वो शख्स स्कूटी छोड़कर दूसरी तरफ उतर जाता है। इसके बाद वो कुत्ता वहां से भाग जाता है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर अभी काफी वायरल हो रहा है।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @gharkekalesh नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 11 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने रिएक्ट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- डोगेश भाई का रास्ता ब्लॉक नहीं करने का। दूसरे यूजर ने लिखा- ये आवारा कुत्तों को शहरों से हटाओ, ये अब कंट्रोल से बाहर होता जाता है। तीसरे यूजर ने लिखा- लगता है टारगेट बनाकर ही आया था डोगेश। एक अन्य यूजर ने लिखा- रास्ता ब्लॉक किया इसलिए।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
यही देखना बाकी रह गया था शायद, ट्रेन का वायरल Video देखिए, हो जाएंगे हैरान
आखिर किस शख्स ने बनाया होगा यह डिजाइन, घर देखकर आपका भी दिमाग घूम जाएगा