1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. यही देखना बाकी रह गया था शायद, ट्रेन का वायरल Video देखिए, हो जाएंगे हैरान

यही देखना बाकी रह गया था शायद, ट्रेन का वायरल Video देखिए, हो जाएंगे हैरान

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Apr 08, 2026 10:40 pm IST,  Updated : Apr 08, 2026 10:40 pm IST

कभी-कभी कुछ ऐसे वीडियो सोशल मीडिया पर दिख जाते हैं कि दिमाग ही घूम जाता है। अभी भी एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में क्या है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : IG/SUSHIL_BASKI_VLOGS

आज के समय में सोशल मीडिया पर लगभग हर कोई मिल जाता है। यहां तक कि बच्चे तक सोशल मीडिया का यूज करते हैं। अब जब बच्चे तक सोशल मीडिया यूज करते हैं तो ऐसा नहीं हो सकता कि आप सोशल मीडिया पर नहीं होंगे और अगर हैं तो फिर आपकी फीड पर हर दिन तरह-तरह के वायरल और यूनिक वीडियो भी आते होंगे। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है और ऐसा कुछ आपने पहले शायद ही कभी देखा होगा। आइए आपको बताते हैं कि शख्स को ऐसा क्या दिखा कि उसने वीडियो बना लिया और अब वायरल हो रहा है।

ट्रेन के अंदर ऐसा कुछ देखा है?

आपने न जानें कितनी बार ट्रेन में सफर किया होगा और कई बार शायद आपको भी खचाखच भीड़ देखने को मिली होगी मगर आपने ट्रेन में जो नहीं देखा होगा, वो वीडियो में देखने को मिला। वीडियो में नजर आ रहा है कि लोग लोकल ट्रेन के अंदर बैठे हुए हैं और वहीं कुछ लोगों ने अपने कपड़े सुखाने को डाल दिए हैं। अब कौन वो महान शख्स है जिसने ट्रेन में कपड़े सुखाने को डाला है या फिर कई सारे लोगों ने ऐसा किया है, यह भी नहीं पता मगर वीडियो इसी अजीब हरकत के कारण वायरल हो रहा है। एक बार आप भी वीडियो को देखिए।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर sushil_baski_vlogs नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 36 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो को देखने के बाद लोगों ने रिएक्ट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- इसलिए बिहार बदनाम है। दूसरे यूजर ने लिखा- मेरा कटिहार अलग लेवल पर है भाई। तीसरे यूजर ने लिखा- मुस्कुराइए आप बिहार में हैं।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

आखिर किस शख्स ने बनाया होगा यह डिजाइन, घर देखकर आपका भी दिमाग घूम जाएगा

चचा ने तो हद ही कर दिया, वायरल Video देख आपको भी आ जाएगी हंसी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।