1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. स्मृति मंधाना बनीं भारतीय महिला क्रिकेट टीम की नई कप्तान, जिम्बाब्वे सीरीज के लिए हुआ टीम का ऐलान

स्मृति मंधाना बनीं भारतीय महिला क्रिकेट टीम की नई कप्तान, जिम्बाब्वे सीरीज के लिए हुआ टीम का ऐलान

 Written By: Hitesh Jha
 Published : Oct 06, 2026 09:27 pm IST,  Updated : Oct 06, 2026 09:50 pm IST

स्टार सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना को भारतीय महिला क्रिकेट टीम का नया कप्तान नियुक्त किया गया है। जिम्बाब्वे सीरीज से वह भारतीय महिला टीम की कमान संभालेंगी।

Smriti Mandhana- India TV Hindi
स्मृति मंधाना Image Source : AP

जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन टी20 और तीन वनडे मैचों की सीरीज के लिए भारतीय महिला टीम का ऐलान कर दिया गया है। इस सीरीज के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम में एक बड़ा बदलाव हुआ है। स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना को भारतीय महिला क्रिकेट टीम का नया कप्तान बनाया गया है। यह फैसला तब लिया गया जब हरमनप्रीत कौर ने अचानक तीनों फॉर्मेट की कप्तानी छोड़ दी। उनके इस्तीफा देने के कुछ ही घंटों बाद, क्रिकेट बोर्ड (BCCI) ने मंधाना को नया कप्तान बनाने का आधिकारिक ऐलान कर दिया। स्मृति मंधाना की कप्तानी की शुरुआत आने वाले जिम्बाब्वे दौरे से होगी।

पहले भी भारतीय महिला टीम की कप्तानी कर चुकी हैं मंधाना

स्मृति मंधाना के लिए कप्तानी करना कोई नया काम नहीं है, वे पहले भी 18 टी-20 और 4 वनडे मैचों में भारतीय टीम की कमान संभाल चुकी हैं। हालांकि यह पहली बार है जब BCCI ने उन्हें लिमिटेड ओवर फॉर्मेट (टी-20 और वनडे) का कप्तान बनाया है। जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज में टीम इंडिया की उपकप्तानी शैफाली वर्मा को सौंपी गई है। वहीं वनडे टीम का उपकप्तान दीप्ति शर्मा को बनाया गया है।

कप्तान बनने के बाद स्मृति मंधाना ने क्या कहा?

स्मृति मंधाना ने कहा कि भारतीय टीम की कप्तानी मिलना उनके लिए एक बहुत बड़े सम्मान की बात है। उन्होंने कहा कि देश के लिए खेलना हमेशा से ही उनके लिए बेहद खास रहा है और अब टीम की अगुआई करने का यह मौका मिलने पर वे इस ज़िम्मेदारी को पूरी निष्ठा से निभाएंगी। इसके साथ ही, उन्होंने इस मुकाम तक पहुँचाने के लिए BCCI, चयनकर्ताओं, अपनी साथी खिलाड़ियों और अपने पूरे सफर में साथ देने वाले सभी लोगों का दिल से धन्यवाद किया।

जिम्बाब्वे सीरीज के लिए भारतीय महिला टीम का स्क्वॉड

भारत की टी20 टीम: स्मृति मंधाना (कप्तान), शेफाली वर्मा (उपकप्तान), निकी प्रसाद, हरमनप्रीत कौर, अनुष्का शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), जी कमलिनी (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, प्रेमा रावत, श्री चरणी, नंदिनी शर्मा, क्रांति गौड़, अरुंधति रेड्डी, जिंतिमनी कलिता, मिन्नू मणि

भारत की वनडे टीम: स्मृति मंधाना (कप्तान), शेफाली वर्मा, प्रतीका रावल, हरमनप्रीत कौर, हरलीन देओल, तेजल हसबनिस, दीप्ति शर्मा (उपकप्तान), ऋचा घोष (विकेटकीपर), यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), वैष्णवी शर्मा, नंदिनी शर्मा, श्री चरणी, क्रांति गौड़, सयाली सतघरे, रेणुका ठाकुर

यह भी पढ़ें

सूर्यकुमार यादव को क्यों किया गया रणजी टीम से बाहर? MCA के अधिकारी ने बताया असली कारण

NZ टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, वैभव सूर्यवंशी और भुवनेश्वर कुमार को मिली जगह

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल।