1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. भारत के किराना स्टोर्स की तारीफ में अमेरिकी महिला ने जो कहा, तुरंत होने लगा वायरल; Video में देखें

भारत के किराना स्टोर्स की तारीफ में अमेरिकी महिला ने जो कहा, तुरंत होने लगा वायरल; Video में देखें

 Written By: Shaswat Gupta
 Published : Oct 15, 2026 07:35 am IST,  Updated : Oct 15, 2026 07:35 am IST

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक अमेरिकी ​महिला का वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में महिला ने भारत के किराना स्टोर्स की जमकर तारीफ की है।

अमेरिकी महिला का...- India TV Hindi
अमेरिकी महिला का वीडियो वायरल। Image Source : IG/@KRISTENFISCHER3

भारत में रहने वाले विदेशियों के लिए रोजमर्रा की छोटी-छोटी चीजें अक्सर बड़े आश्चर्य का विषय बन जाती हैं। हाल ही में दिल्ली में रह रही अमेरिकी कंटेंट क्रिएटर क्रिस्टन फिशर (Kristen Fischer) ने एक इंस्टाग्राम वीडियो में भारत के पारंपरिक किराना स्टोरों की खूब तारीफ की है। उन्होंने इन छोटी दुकानों को “तेज़ और सुविधाजनक” बताया और कहा कि ये ही भारत को चलाने वाली रीढ़ हैं।

इंस्टाग्राम पर शेयर किय गया वीडियो 

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @kristenfischer3 नामक हैंडल से शेयर किया गया है। वीडियो में क्रिस्टन फिशर अमेरिका से आईं हैं और पिछले कई वर्षों से दिल्ली में रह रही हैं। वह अक्सर भारत और अमेरिका के जीवन स्तर की तुलना करते हुए वीडियो बनाती रहती हैं। इस बार उन्होंने अपने घर के पास के किराना स्टोर का अनुभव साझा किया। वीडियो में वह कहती हैं, “आओ मेरे साथ किराना शॉप चलो। यह दुकान मेरे घर से एक मिनट से भी कम की पैदल दूरी पर है और मैं यहां कई चीजें लेने आती हूं।” वीडियो में दिखाया गया है कि उन्होंने दूध खरीदा, कैश से भुगतान किया और वापस घर लौट गईं। उन्होंने कहा, “इतना तेज़ और सुविधाजनक, और फिर मैं सिर्फ एक मिनट पैदल चलकर घर पहुंच जाती हूं।” कैप्शन में उन्होंने लिखा, “भारत के बारे में एक बात जो मुझे बहुत पसंद है। यहां हर जगह छोटी दुकानें हैं। जरूरत की चीजें हमेशा थोड़ी दूर पैदल चलने पर ही मिल जाती हैं। किराना स्टोर ही वो चीज हैं जो भारत को चलाते हैं। मुझे यह बहुत पसंद है!” 

यूजर्स ने दी प्रतिक्रियाएं 

वीडियो सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रहा। यूजर्स ने अपनी राय साझा की। एक यूजर ने लिखा, “वे चीजें जो हम भारतीयों ने भुला दी हैं और अपने देश की सराहना नहीं करते। यहां चीजें इतनी आसानी से पैदल दूरी पर उपलब्ध हैं। अमेरिका में बिना कार के आमतौर पर कुछ भी नहीं मिलता, न ही ऑनलाइन डिलीवरी।” 

दूसरे ने कहा, “अरे वाह, यह बहुत पसंद आया!! यह मजेदार या विडंबनापूर्ण है कि आप अमेरिकी किराना दुकान में शॉपिंग कर रहे हैं और हम एनआरआई यहां कॉस्टको में।” 
तीसरे यूजर ने लिखा, “कुछ कदम चलने की आदत सीखने की जरूरत है... ब्लिंकिट/इंस्टामार्ट ने बाहर निकलने की आदत बिगाड़ दी है।” एक अन्य ने इन्हें “टिनी वॉलमार्ट” कहा क्योंकि इनमें जरूरत की लगभग हर चीज मिल जाती है।

विदेशी टूरिस्ट्स का क्यों लुभाती हैं दुकानें

ज्यादातर भारतीयों के लिए ये मोहल्ले की छोटी दुकानें आम बात हैं। लेकिन विदेशियों और पर्यटकों के लिए यह अनुभव अनोखा साबित होता है। बड़े सुपरमार्केट या क्विक कॉमर्स ऐप्स (जैसे 10-15 मिनट में डिलीवरी वाले प्लेटफॉर्म) के बढ़ते चलन के बावजूद किराना स्टोर अपनी जगह बनाए हुए हैं। ये दुकानें सिर्फ सामान बेचने तक सीमित नहीं हैं। ये व्यक्तिगत रिश्ते बनाती हैं और समुदाय की भावना पैदा करती हैं, जो बड़े स्टोर में अक्सर गायब होती है। क्रिस्टन ने पहले भी भारत की कई सुविधाओं की सराहना की है। यूपीआई पेमेंट सिस्टम, ऑटो-रिक्शा की उपलब्धता, सस्ती हेल्थकेयर, फ्री कचरा संग्रहण सेवा और तेज डिलीवरी ऐप्स जैसी चीजों को उन्होंने अमेरिका से बेहतर बताया था। किराना स्टोरों की यह नई तारीफ उनके भारत प्रेम का एक और उदाहरण है।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया और रिपोर्ट्स में किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें -

विदेशी कपल ने भारत की तारीफ में कही ऐसी बातें, सुनकर हर इंडियन को होगा गर्व

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।