अमेरिकी कंटेंट क्रिएटर क्रिस्टन फिशर ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर भारत को लेकर फैलाई जा रही नकारात्मक रूढ़ियों और फर्जी AI वीडियो की कड़ी आलोचना की है जो कि काफी वायरल हो रहा था। दिल्ली में करीब पांच साल से रह रही क्रिस्टन ने साफ कहा कि ऑनलाइन वायरल हो रहे कई वीडियो भारत की असली तस्वीर नहीं दिखाते। उनका संदेश है— “भारत ऐसा नहीं दिखता।”
इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया वीडियो
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @kristenfischer3 नामक हैंडल से शेयर किया गया है। इंस्टाग्राम पर क्रिस्टन फिशर ने एक वीडियो साझा किया, जिसमें वह उस फर्जी वीडियो पर प्रतिक्रिया दे रही थीं, जिसमें एक भारतीय व्यक्ति कचरे के ढेर के बीच खड़े होकर अपने बड़े, पेट पर रोटियां बेलता हुआ और माथे से पसीना पोंछता हुआ दिखाया गया था। उन्होंने कहा कि मूल वीडियो को लगभग 28 मिलियन बार देखा गया था। क्रिस्टन ने अपने वीडियो में कैप्शन लिखा, “यह वो बकवास है जो लाखों लोग सोशल मीडिया पर भारत के बारे में देख रहे हैं। यह वीडियो असली भी नहीं है, यह आर्टिफिशियल है। किसी ने जानबूझकर भारत को बदनाम करने के लिए यह वीडियो बनवाया है। भारत में रहने वाले एक विदेशी के तौर पर, मैं यह बात अक्सर सुनती हूं...भारत इतना गंदा है, आप वहां क्यों रहते हैं? क्योंकि ऑनलाइन जो दिखता है, भारत असल में वैसा नहीं है। अगर मेरे देश के बारे में सिर्फ यही दिखाया जाता, तो एक भारतीय होने के नाते मुझे बहुत गुस्सा आता।...”
"कोई भी पेट पर रोटियां नहीं बेल रहा है"
महिला ने आगे कहा कि, “आप जानना चाहते हैं कि दुनिया क्यों सोचती है कि भारत सबसे गंदा, मैला और घिनौना देश है? क्योंकि इंटरनेट पर इस तरह की चीज़ें भरी पड़ी हैं।” आगे वे बोलीं, “लोग भारत को उसकी असलियत से कहीं ज़्यादा बुरा दिखाने की कोशिश कर रहे हैं। कोई भी इस तरह अपने मोटे पेट पर रोटियां नहीं बेल रहा है और सबसे बुरी बात यह है कि यह वीडियो AI द्वारा बनाया गया है, जिसका मतलब है कि किसी ने जानबूझकर भारत को बदनाम करने के लिए यह वीडियो बनाया है।”
'भारत इतना गंदा नहीं'
अमेरिकी महिला ने आगे तर्क दिया कि इस तरह के वायरल वीडियो देश की एक विकृत छवि पेश कर सकते हैं। वे बोलीं कि, “भारत इतना गंदा और मैला नहीं है, लेकिन यही खबरें हैं। लोगों को भारत के बारे में मीडिया से यही दिखाया जा रहा है। इसलिए इसमें कोई आश्चर्य नहीं कि हर कोई सोचता है कि भारत धरती पर रहने के लिए सबसे खराब जगह है, क्योंकि वे इसी तरह की चीजें देख रहे हैं।” उन्होंने वीडियो के अंत में कहा, “भारत वास्तव में रहने के लिए एक अद्भुत जगह है, जहां बहुत अच्छे लोग रहते हैं, और यह वह नहीं है जो वास्तव में भारत दिखता है।”
यूजर्स ने दी प्रतिक्रिया
इंटरनेट पर लोग झूठी बातों का पर्दाफाश करने के लिए उनकी प्रशंसा कर रहे हैं। इस वीडियो को तब से प्लेटफॉर्म पर काफी लोकप्रियता मिली है, और लोग देश के बारे में फैलाई जा रही झूठी कहानी के खिलाफ खड़े होने के लिए अमेरिकी महिला की सराहना और धन्यवाद कर रहे हैं। एक यूजर ने कहा, "दुनिया के सामने यह बात जोर से कहने के लिए @kristenfischer3 को धन्यवाद।"
एक अन्य व्यक्ति ने चुटकी लेते हुए कहा, "यह बहुत अच्छी बात है कि आप दिखा रहे हैं कि भारत वास्तव में क्या है।"
तीसरे ने लिखा कि, "हे बहन! इसके लिए बहुत-बहुत धन्यवाद! मैं भारत से हूं और अमेरिका में रह रही हूं; शुक्रिया। ऐसे वीडियो देखकर मेरा दिल भर आता है। आपके द्वारा पोस्ट की गई बात का बहुत महत्व है। इस सच्ची पोस्ट के लिए फिर से धन्यवाद। दिल से आपको आशीर्वाद!"
किसी और ने कहा, "छी:... कितनी घटिया मानसिकता है जिसने भी एआई का इस्तेमाल करके इसे बनाया है... इसे उजागर करने के लिए क्रिस्टन का धन्यवाद।"
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया और रिपोर्ट्स में किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें -
Video : विदेशी कपल ने भारत की तारीफ में कही ऐसी बातें, सुनकर हर इंडियन को होगा गर्व