1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. समुद्र किनारे बने ₹80 करोड़ के अपार्टमेंट का Video वायरल, यूजर्स ने पूछा- '3 जन्म की EMI हो पाएगी?'

समुद्र किनारे बने ₹80 करोड़ के अपार्टमेंट का Video वायरल, यूजर्स ने पूछा- '3 जन्म की EMI हो पाएगी?'

 Written By: Shaswat Gupta
 Published : Sep 04, 2026 07:15 am IST,  Updated : Sep 04, 2026 07:15 am IST

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक शख्स ने में मुंबई में 80 करोड़ रुपये के सीफे​सिंग अपार्टमेंट को दिखाया है।

Mumbai seafacing apartment video, mumbai 80 crore seafacing apartment, viral video, aaj ka viral vid- India TV Hindi
मुंबई के अपार्टमेंट का वीडियो वायरल। Image Source : IG/@FIROZ_REALTY

मुंबई के पॉश इलाके जुहू में एक अल्ट्रा-लग्जरी समुद्रतटीय अपार्टमेंट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। रियल एस्टेट एडवाइजर फिरोज मोमिन द्वारा इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो में 80 करोड़ रुपये की कीमत वाले 5 BHK अपार्टमेंट का टूर दिखाया गया है। कीमत सुनते ही आम लोगों के होश उड़ गए और कमेंट सेक्शन मजेदार प्रतिक्रियाओं से भर गया। सबसे वायरल कमेंट रहा- “भाई 3 जन्म का ईएमआई हो जाएगा क्या?” 

इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया वीडियो 

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @firoz_realty नामक हैंडल से शेयर किया गया है। यह प्रॉपर्टी जुहू तारा रोड पर स्थित है, जिसे मुंबई के सबसे एक्सक्लूसिव और महंगे पतों में गिना जाता है। यहां अरब सागर लगभग दरवाजे पर है। अपार्टमेंट का कारपेट एरिया करीब 5,600 वर्ग फुट है और यह लगभग 2,200 वर्ग मीटर के फ्रीहोल्ड प्लॉट पर बना है। इसमें चार कवर्ड कार पार्किंग उपलब्ध हैं। सबसे बड़ी खासियत इसकी करीब 400 वर्ग फुट की विशाल प्राइवेट बालकनी है, जहां से समुद्र का खुला और बिना रुकावट वाला नजारा मिलता है। मोमिन वीडियो में बताते हैं कि “यह सी व्यू लाइफटाइम का है। यह कभी नहीं जाएगा।”  

कस्टमाइज कराने का दिया गया विकल्प 

बता दें कि, अपार्टमेंट फिलहाल बेयर-शेल यानी अनफर्निश्ड है। नया मालिक अपनी पसंद के हिसाब से इंटीरियर डिजाइन और कस्टमाइज कर सकता है। सोसाइटी में स्विमिंग पूल, जिमनेजियम, बैंक्वेट हॉल, जॉगिंग और वॉकिंग ट्रैक, लैंडस्केप्ड गार्डन, खुले हरे स्थान और डायरेक्ट बीच एक्सेस जैसी सुविधाएं शामिल हैं। मोमिन के अनुसार, यह सिर्फ समुद्र का नजारा नहीं बल्कि रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बन जाता है। 

यूजर्स ने दी प्रतिक्रियांए 

वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं का सैलाब आ गया। ये प्रतिक्रियाएं मुंबई में आवास की आसमान छूती कीमतों और आम आदमी की जेब के बीच की खाई को साफ दर्शाती हैं। एक यूजर ने मजाक में लिखा, “भैया ठीक-ठाक लगाओ, 80 रुपये दूंगी।” 

दूसरे ने पूछा, “भाई 3 जन्म का ईएमआई हो जाएगा क्या??” 

किसी ने सैलरी का इंतजार जताते हुए कहा, “भाई सोमवार को सैलरी आएगी तब आता हूं।” 

एक ने पूछा, “मेरे पास 20 रुपये कम हैं, वरना खरीद ही लेता।” 

कुछ ने मजाक में कहा, “फ्लैट है या पार्किंग?” 

मुंबई ​का रियल स्टेट बाजार चर्चा में 

गौरतलब है कि, मुंबई का रियल एस्टेट बाजार लंबे समय से लग्जरी सेगमेंट में चर्चा में है। जुहू, बांद्रा, वर्ली जैसे इलाकों में समुद्रतटीय प्रॉपर्टीज की मांग ऊंची बनी हुई है क्योंकि यहां जमीन सीमित है और लोकेशन प्रीमियम है। 80 करोड़ रुपये की यह कीमत अल्ट्रा-हाई-एंड कैटेगरी में आती है, जहां खरीदार आमतौर पर बिजनेसमैन, सेलिब्रिटी या हाई-नेट-वर्थ इंडिविजुअल्स होते हैं। 

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया और रिपोर्ट्स में किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें -
नवोदय और केंद्रीय विद्यालय में टीचर भर्ती टियर-2 का रिजल्ट जारी, स्कोरकार्ड ऐसे करें डाउनलोड 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।