1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. भारतीय ट्रेन के डिब्बों पर तिरछी लाइनें क्यों बनी होती हैं? आप भी नहीं जानते होंगे जवाब

भारतीय ट्रेन के डिब्बों पर तिरछी लाइनें क्यों बनी होती हैं? आप भी नहीं जानते होंगे जवाब

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Apr 14, 2026 03:00 pm IST,  Updated : Apr 14, 2026 03:00 pm IST

क्या आपने कभी ट्रेन के डिब्बों को गौर से देखा है। कई डिब्बों पर तिरछी लाइनें बनी होती हैं लेकिन ये लाइनें डिजाइन के लिए नहीं होती हैं। आइए आपको बताते हैं कि ये लाइनें क्यों होती हैं।

भारतीय ट्रेन की फोटो- India TV Hindi
भारतीय ट्रेन की फोटो Image Source : PEXELS

इंसान अगर अपने आस-पास की चीजों की गौर से देखना शुरू कर दे या फिर जो लोग गौर से देखते हैं, उनके दिमाग में ऐसे कई सवाल उठ सकते हैं या फिर उठते होंगे जिनके जवाब बड़े कमाल के होते हैं और वो जवाब इंसान की जानकारी में इजाफा करते हैं। हम ऐसे ही इंटरेस्टिंग सवाल लेकर आते हैं जो लोग इग्रनोर कर देते हैं और साथ में उसके पीछे का कारण भी बताते हैं। आज हम आपके लिए भारतीय ट्रेन से जुड़ी एक ऐसी ही जानकारी लेकर आए हैं। आइए फिर आपको बताते हैं कि हम क्या जानकारी लेकर आए हैं।

ट्रेन के डिब्बों पर बनी होती हैं लाइनें?

आपने अगर स्टेशन पर खड़े रहने के दौरान दूसरी खड़ी ट्रेनों को गौर से देखा होगा तो आपने देखा होगा कि ट्रेन के कुछ विशेष डिब्बों पर तिरछी लाइनें बनी होती हैं। जिन्हें इसके बारे में नहीं पता उन्हें बता दें कि कोच के कोनों में ये तिरछी लाइनें बनी होती हैं। अब अगर आप यह सोच रहे हैं कि ये सिर्फ डिजाइन हो सकता है तो बता दें कि ऐसा नहीं है। आइए फिर आपको इसके पीछे का कारण बताते हैं।

क्यों बनी होती हैं ये लाइनें?

आइए अब आपको इन लाइनों के बनाने का कारण बताते हैं। आपको बता दें कि ये तिरछी लाइनें कोच के प्रकार की पहचान करने के लिए होती हैं। अगर ट्रेन के कोच पर पीली लाइनें हैं तो उसका मतलब यह है कि वो कोच दिव्यांग यात्रियों के लिए या फिर बीमार लोगों के लिए आरक्षित है। अगर वो लाइनें सफेद रंग की हैं तो वो यह बताती है कि वो एक जनरल कोच है। वहीं पर अगर लाइनें हरे रंग की हैं तो उसका मतलब कि कोच महिलाओं के लिए रिजर्व है। अगर वही लाइनें लाल रंग की हैं तो उसका मतलब कि कोच फर्स्ट क्लास है।

नोट: इस आर्टिकल में दी गई सारी जानकारी अलग-अलग रिपोर्ट्स पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

दुल्हन को ऐसा कुछ करते आपने भी नहीं देखा होगा, Video देख लोगों ने भी दी अपनी प्रतिक्रिया

भाई ने तो ट्रेन में भी जुगाड़ वाला दिमाग लगा दिया, Video देख लोगों ने भी किए कमेंट्स

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।