1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. दो दोस्तों की मस्ती पड़ी दोनों पर भारी, वायरल Video देख हैरान हो जाएंगे

दो दोस्तों की मस्ती पड़ी दोनों पर भारी, वायरल Video देख हैरान हो जाएंगे

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Apr 17, 2026 10:30 pm IST,  Updated : Apr 17, 2026 10:30 pm IST

एक ऐसा वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसका शुरुआत तो आपको भी नॉर्मल सा लगेगा मगर अंत आपको पूरी तरह से हैरान कर देगा। आइए फिर आपको वीडियो के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : X/@GHARKEKALESH

आज के समय में लगभग हर कोई आपको सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर मिल जाएगा। लोग अपने काम से फ्री होते ही या फिर जब भी बोर होते हैं, वो सोशल मीडिया की गलियों में चक्कर लगाने के लिए निकल जाते हैं। आप भी शायद ऐसा करते ही होंगे क्योंकि आजकल यह बहुत कॉमन हो गया है। आप जब भी सोशल मीडिया पर जाते होंगे, आपको कुछ न कुछ वायरल होता हुआ देखने को मिल ही जाता होगा। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको बताते हैं कि उस वीडियो में क्या है।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल रहा उसमें नजर आता है कि एक लड़का अचानक अपने दोस्त के पीठ पर चढ़ जाता है। वो ऐसे ही मजाक में करता है और दोस्त भी कुछ नहीं बोलते हुए खड़ा रहता है और दोनों ही एक जगह पर ऐसे ही देखते हुए नजर आते हैं। इसके बाद दिखता है कि वो शख्स जिसकी पीठ पर उसका दोस्त चढ़ा है, वो ग्रिल की तरफ थोड़ा पीछे आता है और वो जैसे ही उस पर बैठने की कोशिश करता है, पीछे की तरफ वजन ज्यादा होने के कारण, दोनों ही पीछे गिर जाते हैं। अब इसके आगे क्या हुआ, उन्हें कितनी चोट लगी, यह कुछ वीडियो में नहीं दिखा।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @gharkekalesh नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है और कैप्शन में लिखा है, 'उन्हें कभी भी इसकी उम्मीद नहीं की होगी।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को कई हजार लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए- इस्तेमाल न किए हुए दिमाग। दूसरे यूजर ने लिखा- ज्यादा मस्ती भी ठीक नहीं कर रहती है। तीसरे यूजर ने लिखा- और करो मस्ती।

नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

मैं भी किसी का बाप और भाई हूं...! ऑटो में लिखी पूरी लाइन पढ़कर दिल खुश हो जाएगा, हो रहा है वायरल

दिमाग हो तो हर काम हो सकता है, अब आप जरा इस वायरल Video को ही देख लीजिए

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।